फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CHS Public School won the Kanpur Sahodaya Inter School Volleyball Trophy

Kanpur News: सीएचएस पब्लिक स्कूल ने जीती कानपुर सहोदय इंटर स्कूल वॉलीबाल ट्रॉफी

Mon, 10 Nov 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
CHS Public School won the Kanpur Sahodaya Inter School Volleyball Trophy
कानपुर। कानपुर सहोदय स्कूल ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट की ट्राॅफी सीएचएस पब्लिक स्कूल ने डीएवी पब्लिक स्कूल को हराकर जीत ली। इसका फाइनल मैच श्यामनगर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को खेला गया। पहले सेमीफाइनल में सीएचएस ने हरमिलाप स्कूल को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में डीएवी पब्लिक स्कूल ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को मात दी। फाइनल मैच में सीएचएस पब्लिक स्कूल ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीमों को ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, मैनेजर व सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा, डायरेक्टर अक्षत भट्ट और कमेटी मेंबर अर्चित भट्ट ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. राखी सिंह, खेलकूद अध्यापक प्रदीप कुमार यादव, सत्येंद्र नाथ शर्मा, राधे मोहन सक्सेना, पूनम गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed