फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chromium and mercury levels are rising in the blood of city residents; samples have been taken from more than 1,500 people so far.

Kanpur News: शहरवासियों के खून में बढ़ रहा क्रोमियम और मरकरी, अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों का लिया गया है सैंपल

Sat, 01 Nov 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Chromium and mercury levels are rising in the blood of city residents; samples have been taken from more than 1,500 people so far.
कानपुर। शहरवासियों के खून में क्रोमियम और मरकरी की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई जा रही है। जुलाई से लेकर अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों के खून के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से करीब 1350 (90 प्रतिशत) लोगों के खून में क्रोमियम और करीब 900 (60 फीसदी) लोगों के खून में मरकरी की मात्रा अधिक पाई गई है। बीते सप्ताह फिर 123 लोगों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आनी है। इस समस्या के मद्देनजर एम्स से दो डॉक्टरों की टीम भी दौरा कर चुकी है। जल्द ही एम्स निदेशक की ओर से इस समस्या से बचने के संबंध में दिशा निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन


क्रोमियम और मरकरी कैंसरकारी, किडनी व लिवर फेल करने वाले तत्व हैं। स्वास्थ्य विभाग जून माह से रूमा, जाजमऊ, तेजाब मिल, राखी मंडी, नरैयाखेड़ा और पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में शिविर लगाकर लोगों के खून की जांच करा रहा है। विभाग की ओर से जून में 331 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए थे। इनमें से 328 लोगों में क्रोमियम और 12 लोगों के खून में मरकरी पाई गई थी। विभाग के अनुसार 90 प्रतिशत लोगों के खून में क्रोमियम तय सीमा से ज्यादा है। अब एम्स ने अपने डॉक्टरों की टीम को शहर भेजा। टीम ने इन सभी छह जगह स्थानों पर जाकर आंकड़े जुटाए। टीम ने सभी विभागों में जाकर लोगों से मुलाकात की। शुक्रवार को टीम एम्स लौट गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि अब एम्स निदेशक इस संबंध में एडवाइजरी तैयार कर बताएंगे कि आगे क्या करना है। एसीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि शरीर में क्रोमियम 1.4 और मरकरी 20 माइक्रॉन ग्राम / एमएल से ज्यादा नुकसान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नर्वस सिस्टम पर असर करती है क्रोमियम और मरकरी की बढ़ी मात्रा
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि शरीर में क्रोमियम और मरकरी की बढ़ी हुई मात्रा नर्व सिस्टम के लिए बहुत खतरनाक होती है। इससे न्यूरोपैथी हो जाता है और शरीर की सभी नर्व खराब होने लगती हैं। इससे स्किन कैंसर भी होता है। क्रोमियम शरीर में खून बनाना कम कर देता है। ये भी नर्वस सिस्टम पर असर करता है। इससे लिवर और किडनी फेल हो जाती है। ब्रेन के लिए भी खतरनाक होता है। मरकरी एक जहरीली भारी धातु होती है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed