फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Youth murdered over land dispute family members blocked road  halting traffic for half an hour

चित्रकूट: जमीनी विवाद में युवक की हत्या, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, आधे घंटे तक थमा यातायात, ये है मांग

Fri, 04 Sep 2026 03:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 04 Sep 2026 03:29 PM IST
सार

Chitrakoot News: भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में जमीनी विवाद के चलते सगे भाई की हत्या के मामले में शुक्रवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी भाई, उसकी पत्नी और पुत्र की गिरफ्तारी के बावजूद एक अन्य आरोपी के फरार होने और फांसी की मांग को लेकर परिजनों ने कर्वी के पुरानी कोतवाली चौराहे पर शव रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Chitrakoot Youth murdered over land dispute family members blocked road  halting traffic for half an hour
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में भरतकूप के भरथौल गांव में जमीनी विवाद में हुई हत्या के बाद शुक्रवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर कर्वी के पुरानी कोतवाली चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक कर्वी-बांदा नेशनल हाईवे जाम रहा। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव का है।

विज्ञापन

गुरुवार को जमीनी विवाद में भाई बोधीलाल ने पत्नी और पुत्रों के साथ मिलकर अपने सगे भाई शिवप्रकाश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बोधीलाल, उसकी पत्नी और एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मृतक के परिजन शव लेकर पुरानी कोतवाली चौराहे पर पहुंचे और बीच सड़क पर शव रखकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका
फांसी की सजा और फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू होते ही हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed