फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Youth attacked with a knife in a life-threatening assault at Shankar Bazaar; condition critic

चित्रकूट: शंकर बाजार में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Youth attacked with a knife in a life-threatening assault at Shankar Bazaar; condition critic
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के शंकर बाजार में रात एक युवक पर कुछ युवकों ने चाकू व लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। पथरौड़ी निवासी उज्जवल साहू (27) शंकर बाजार में खड़ा था, तभी उस पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके कमर के ऊपर पीठ पर लगा है। सिर के साथ शरीर के अन्य जगह चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


घटना के समय शंकर बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया था, लोगों ने बीच बचाव कर घायल को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया।  सदर कोतवाल अभय राज सिंह का कहना है कि हमला करने वाले युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed