फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Woman shot while eating; daughter and daughter-in-law have a narrow escape

Chitrakoot: खाना खाते समय महिला को मारी गोली, बेटी व बहू बाल-बाल बची, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 17 Jun 2026 07:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 17 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Woman shot while eating; daughter and daughter-in-law have a narrow escape
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में मंगलवार की रात को घर के आंगन में बेटी व बहू के साथ खाना खाते समय महिला पर एक युवक ने फायरिंग की। इससे महिला के पैर में गोली लगी और उसकी बेटी व बहू बाल बाल बच गईं। महिला काे सीएचसी से प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। परिजन गोली मारने का कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं। वहीं पुलिस ने तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


तिलौली गांव निवासी भयंकर लाल मिश्रा ने बताया कि उसकी चाची ऊषा देवी (50), बहन छाया व चाची की बहू रश्मी देवी रात करीब 10 बजे आंगन में बैठ कर खाना खा रही थीं। तभी गांव निवासी गोलू मिश्रा व एक अज्ञात युवक ने घात लगा कर फायरिंग की। इसमें उसकी चाची के बाएं पैर में गोली लगी और बहन व रश्मी बच गईं। बहन ने तुरंत घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि घटना में बालकृष्ण मिश्रा व राधेश्याम मिश्रा उर्फ लल्लन मिश्रा मकान के पीछे खेत में छिपे थे, इन्हीं दोनों ने चाची को गोली मरवाई है। घटना के बाद चारों भाग गए। सीएचसी में चाची के प्राथमिकी इलाज के बाद प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली मारने का अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला का इलाज चल रहा है। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed