फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot: Woman injured in leopard attack

चित्रकूट: तेंदुए के हमले से महिला घायल, दो युवतियों ने भागकर बचाई अपनी जान

Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
सार

वन विभाग के प्लांटेशन के पास एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेदुएं ने रुकमनिया के गले, सीने व चेहरे पर पंजे से प्रहार किया जिससे महिला बेहोश हो गई। वहीं दो युवतियां शोर मचाते हुए भाग निकली। जिससे उनकी जान बच सकी। महिला को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Chitrakoot: Woman injured in leopard attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा के वन क्षेत्र में तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो युवतियों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद वाहनों की आवाजाही से तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन


 बड़ी मडैय्यन निवासी रूकमनिया देवी (45) पत्नी चुनिया रविवार को अपने परिवार की तीन अन्य युवतियों के साथ खेत से गांव लौट रहीं रहीं थी। वन विभाग के प्लांटेशन के पास एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेदुएं ने रुकमनिया के गले, सीने व चेहरे पर पंजे से प्रहार किया जिससे महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन


वहीं दो युवतियां शोर मचाते हुए भाग निकली। जिससे उनकी जान बच सकी। महिला को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने घटना की जानकारी दी। वह बेहद डरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वनकर्मी महिला का इलाज कराने अस्पताल गए हैं। इसके अलावा मडैय्यन व आस पास के क्षेत्र में तेंदुए की होने की जानकारी पर सर्चिंग कराई जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed