{"_id":"677d3d039964d44f270af537","slug":"chitrakoot-tractor-trolley-loaded-with-iron-rods-overturned-on-highway-driver-died-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: हाईवे पर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दबकर चालक की मौत, मालिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: हाईवे पर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दबकर चालक की मौत, मालिक घायल
Tue, 07 Jan 2025 08:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर लोहे की सरिया लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे चालक दब गया। वहीं ट्रैक्टर मालिक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर ही परिजन का हाल बेहाल हो गया।
कोतवाली कर्वी के ब्यूर निवासी चुन्नीलाल का (36) पुत्र किशनपाल गांव के ही आनंद मिश्रा का ट्रैक्टर ट्राली लेकर कर्वी सरिया लेने आया था। शाम करीब पांच ट्राली में सरिया लेकर गांव जा रहा था। साथ में ट्रैक्टर मालिक आनंद मिश्रा भी थे। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खोह के पास नोइंट्री प्वांइट के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे किशनपाल दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को सीधा कराकर चालक को बाहर निकाला। वहीं आनंद मिश्रा बाहर की ओर छिटक गए। जिससे मामूली रूप से ही घायल हुए। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां डाक्टर ने किशनपाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी अल्का देवी, पुत्र अनुराग, विक्रांत, पुत्री मधू, राधा का रो रोकर बुरा हाल है।