फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Short Circuit Devastates Two Brothers Households 7 Month Old Infant Burnt Alive in Flame

सबकुछ राख: ‘चीख भी न सकी मासूम’, घर से भाग निकले भाई-बहन, लपटों में घिर गई दुधमुंही; ऐसा था चित्रकूट अग्निकांड

Fri, 17 Apr 2026 07:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Apr 2026 07:55 AM IST
सार

Chitrakoot News: रौली कल्याणपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में घर के अंदर सो रही सात माह की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सगे भाइयों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Chitrakoot Short Circuit Devastates Two Brothers Households 7 Month Old Infant Burnt Alive in Flame
आग से जला घर और परिजनों से बातचीत करते सीओ अरविंद वर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर दो सगे भाइयों के घर में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर के अंदर मौजूद एक दुधमुंही बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके साथ एक मेमना भी जल गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा गृहस्थी का पूरा सामान भी जलकर राख हो गया है। रौली कल्याणपुर के भोला का पुरवा निवासी राजकुमार (40) और शिवकुमार (38) के अगल-बगल बने घरों में अचानक आग लग गई। हादसे के समय शिवकुमार ट्रक लेकर बाहर गए थे और उनकी पत्नी सुमन खेत में काम करने गई थीं।

विज्ञापन

Chitrakoot Short Circuit Devastates Two Brothers Households 7 Month Old Infant Burnt Alive in Flame
आग से जला घर - फोटो : amar ujala

मासूम दीक्षा अंदर ही जिंदा जल गई
घर में शिवकुमार की सात माह की बेटी दीक्षा, नाथिया और अर्पित थे। अचानक बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। लपटें देखकर नाथिया व अर्पित किसी तरीके से बाहर निकल गए, लेकिन मासूम दीक्षा अंदर ही रह गई। इससे वह जिंदा जल गई। 

Chitrakoot Short Circuit Devastates Two Brothers Households 7 Month Old Infant Burnt Alive in Flame
आग से जला घर - फोटो : amar ujala

अंदर बंधा बकरी का मेमना भी जला
लोगों ने आग की लपटें देखीं तो बुझाने के लिए दौड़े। आग से घर के अंदर बंधा बकरी का मेमना भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने, चांदी के जेवर, कपड़ा, खाद्य सामग्री सहित अन्य सभी सामान जल गया है।

विज्ञापन

Chitrakoot Short Circuit Devastates Two Brothers Households 7 Month Old Infant Burnt Alive in Flame
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
सीओ अरविंद कुमार वर्मा, थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आग लगने का स्पष्ट कारण पता लगाया जा रहा है। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची है। परिजनों को आपदा राहत कोष के आर्थिक मदद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed