{"_id":"6af0abf5616a7d000a0dd6b1","slug":"chitrakoot-ramayana-unfolds-in-sky-with-500-drones-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: 500 ड्रोन से आसमान में उतरी रामायण, फिर मंदाकिनी की महाआरती से जगमगाया रामघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: 500 ड्रोन से आसमान में उतरी रामायण, फिर मंदाकिनी की महाआरती से जगमगाया रामघाट
Sun, 08 Nov 2026 10:37 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 08 Nov 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
आसमान में रामायण काल के प्रसंग उभरे
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली अमावस्या मेले पर धर्मनगरी का आकाश भक्ति के भावों से निखर गया। पहली बार रामघाट के आसमान में एक साथ 500 ड्रोन ने उड़ान भरी, जिसे देखने के लिए हर नजर रोमांचित हो उठी। आसमान में रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाते ड्रोन से जैसे ही भगवान श्रीराम से जुड़े रामायण काल के प्रसंग उभरे तो लाखों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
ड्रोन से सबसे पहले श्रीराम का धनुष-बाण, फिर सीता-राम की छवि उभरी। वनवास, केवट के साथ गंगा पार, चित्रकूट में निवास, सीता हरण, हनुमान की लंका दहन और लंका विजय के दृश्य एक-एक कर आसमान में जीवंत हो उठे। जैसे-जैसे प्रसंग बदलते गए, श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता गया। कोई मोबाइल में इस अद्भुत नजारे को कैद करता रहा, तो कोई हाथ जोड़कर बस टकटकी लगाए देखता रहा।

Trending Videos
डीएम पुलकित गर्ग के अनुसार, मेला को ऐतिहासिक रूप देने के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। रामघाट और आसपास की छतों पर भी जगह नहीं बची थी। शो के समापन पर जब आसमान में जय श्रीराम लिखा गया, तो पूरा रामघाट जयकारों से गूंज उठा।