{"_id":"6af08b0c7bb9b28c7809e655","slug":"ramghat-lit-up-with-lamps-chants-of-jai-hailsacclamations-echoed-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138709-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दीपों से जगमगा उठा रामघाट, लगते रहे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दीपों से जगमगा उठा रामघाट, लगते रहे जयकारे
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेला में रविवार शाम होते ही रामघाट पर ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर हर कोई ठहर गया। सूरज ढलते ही लाखों श्रद्धालु हाथों में दीप लिए मंदाकिनी की ओर उमड़ पड़े। देखते ही देखते पूरा रामघाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आलम यह था कि रामघाट पर कहीं भी तिल रखने की जगह नहीं बची थी।
पूरे घाट की सीढ़ियां, परिक्रमा मार्ग, पुल और गलियां, हर तरफ सिर्फ श्रद्धालुओं के सिर ही सिर नजर आ रहे थे। जो लोग घाट तक नहीं पहुंच पाए, वे आसपास के मंदिरों और मकानों की छतों पर खड़े होकर दीपदान का नजारा देखते रहे। जैसे ही पहला दीप मंदाकिनी में तैरा, पूरा घाट हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। शाम होते ही पूरा धर्मनगरी क्षेत्र दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से नहा गया। रामघाट का यह दृश्य देर रात तक लोगों के मन में बसता रहा।