Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   2 million devotees offered prayers to Kamtanath on Diwali

Chitrakoot News: दीपावली पर 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए कामतानाथ के दर्शन

Sun, 08 Nov 2026 08:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
2 million devotees offered prayers to Kamtanath on Diwali
चित्रकूट। धर्मनगरी में रविवार को दिवाली मेले पर आस्था का महासागर नजर आया। करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने दीपदान, पूजा-अर्चना कर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना के साथ अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

दिवाली पर चित्रकूट में दीपदान की विशेष मान्यता है। इसी आस्था के चलते कई जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु आए। मंदाकिनी के घाटों से लेकर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग तक देर रात से ही भक्तों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


बाजार में लौटी रौनक
चित्रकूट। शनिवार से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। खाने-पीने की दुकानों से लेकर प्रसाद, पूजन सामग्री और चूड़ियों की दुकानों पर भीड़ रही। दुकानदार हरिओम ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी रही है। इससे दुकानदारी भी बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो एंट्री से बुजुर्गों हुए परेशान
चित्रकूट। प्रशासन ने शंख चौराहे से रामघाट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश रोक दिया। श्रद्धालुओं को शंख चौराहे से करीब तीन से चार किमी तक का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। यह व्यवस्था सुरक्षा और यातायात के लिहाज से इंतजाम किए थे, लेकिन अधिक होने से बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed