{"_id":"690f682c9220bcd6430a6d68","slug":"chitrakoot-poclain-fell-from-a-mountain-during-blasting-damaging-a-truck-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ब्लास्टिंग के दौरान पहाड़ से गिरी पोकलैंड, ट्रक क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ब्लास्टिंग के दौरान पहाड़ से गिरी पोकलैंड, ट्रक क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
Sat, 08 Nov 2025 09:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
खदान
- फोटो : अमर उजाला
भरतकूप के गोंडा पत्थर खदान में ब्लास्टिंग व खनन के दौरान पोकलैंड व चट्टान गिरी। इससे वहां पर हडकंप मच गया। किसी जनहानि की सूचना तो नहीं है पर चीखते हुए मजदूर भागे। सूचना पर एसडीएम जिला खनिज अधिकारी व पुलिस टीम पहुंची। कोई घायल नहीं मिला है। पोकलैंड व ट्रक क्षतिग्रस्त मिले हैं। सुरक्षा के मानकों की जांच के लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
रौली कल्याणपुर निवासी हरिओम शुक्ला ने बताया कि गोंडा के पहाड़ पर शुक्रवार की देर रात लगभग ढाई बजे नियमों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग व खनन चल रहा था। इसी बीच एक बड़ी चट्टान के साथ पोकलैंड मशीन नीचे गिरी। इसमें कई मजदूर के दबने की संभावना पर वहां मौजूद अन्य मजदूर चिल्लाने लगे। मौके पर कोई मजदूर घायल नहीं मिला है। एक ट्रक खदान के अंदर फंसा मिला। जिला खनिज अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि रात में ही एसडीएम पूजा साहू को जानकारी देने के बाद वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंंचे थे।
विज्ञापन
मौके पर खनन होता पाया गया लेकिन ब्लास्टिंग् होने की जानकारी नहीं है। पोकलैंड व ट्रक क्षतिग्रस्त मिले हैं कोई घायल नहीं मिला है। यह खदान एमपी जायसवाल की है। उनसे भी पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि कोई जनहानि नहीं है। पोकलैंड खनन करते समय नीचे गिरी थी। खनन तो वैध है लेकिन सुरक्षा के मानक पूरे हैं या नहीं इसके लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय को जांच कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रथम जांच में खनन तो वैध स्थान पर ही मिला है। कोई जनहानि नहीं है लेकिन सुरक्षा के मानक और अन्य कागजातों की जांच कराई जारही है। भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह भी मौके पर गए थे। पोकलैंड व ट्रक क्षतिग्रस्त मिले हैं लेकिन कोई घायल नहीं मिला है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है लेकिन खनिज अधिकारी की सूचना दर्ज की गई है।