फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Panic when numberless vehicle reaches strong room premises

Chitrakoot: स्ट्रांग रूम परिसर में बिना नंबर की गाड़ी पहुंचने पर हड़कंप, सभी राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष पहुंचे

Tue, 21 May 2024 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 May 2024 10:33 PM IST
सार

Chitrakoot News: स्ट्रांग रूम परिसर में बिना नंबर की गाड़ी पहुंचने का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। एसपी व एडीएम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सभी राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष पहुंचे।

विज्ञापन
Chitrakoot: Panic when numberless vehicle reaches strong room premises
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में बने स्ट्रांग रूम के बाहर शराब की बोतल के साथ गाड़ी में जाने का वीडियो वायरल होने से प्रशासन सकते में आ गया। सूचना पर कई राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष पहुंच गए। जिन्हें पुलिस अधीक्षक एके सिंह समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


बांदा चित्रकूट संसदीय सीट में पांचवें चरण के तहत सोमवार को मतदान होने के बाद देर शाम तक जिले के 851 पोलिंग पार्टियों द्वारा ईवीएम राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गईं। जहां केंद्रीय बलों की सुरक्षा के बीच ईवीएम को रखवाया गया है। मतगणना चार जून को इसी परिसर में की जानी है। मंगलवार को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में राष्ट्रीय रामायण परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस वीडियो में एक व्यक्ति चार पहिया वाहन से वहां शराब की बोतल जेब में डालकर घूमता नजर आ रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

इसकी जानकारी होने पर बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक एके सिंह और अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम भी रामायण मेला परिसर पहुंच गए। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि जिले के किसी भी अधिकारी की गाड़ी स्ट्रांग रूम के अंदर नहीं जा सकती है। ऐसे में सभी लोग निर्वाचन अधिकारी की गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन

बिना नंबर की गाड़ी यहां आना आपत्तिजनक है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी नेताओं को आश्वस्त किया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित रखी गई हैं। साथ ही पूरी निष्पक्षता के साथ मतगणना का कार्य कराया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने कहा कि मामले का निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed