{"_id":"6ac931f2f861604d610a9af1","slug":"39-students-participated-in-the-amar-ujala-olympiad-exam-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137507-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा में 39 छात्र शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा में 39 छात्र शामिल
Fri, 09 Oct 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। किंगसन इंग्लिश स्कूल कर्वी में शुक्रवार को अमर उजाला राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 39 छात्रों ने हिस्सा लिया।
छात्रों में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया। परीक्षा में हिंदी के छह, विज्ञान के आठ, अंग्रेजी के तीन, गणित के सोलह और लॉजिकल रीजनिंग के छह छात्र शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने कहा कि परीक्षा पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
शिक्षकों ने कक्षाओं में निगरानी रखी। उन्होंने बताया कि ऐसी ओलंपियाड परीक्षाएं बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता, विषय ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा से छात्रों को अपनी प्रतिभा परखने का अवसर मिलता है।