फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Mother of three children commits suicide by hanging innocent son first sees the body

Chitrakoot: कर्ज बना दुश्मन; तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मासूम बेटे ने सबसे पहले देखा शव

Tue, 24 Feb 2026 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Feb 2026 03:41 PM IST
सार

Chitrakoot News: मानिकपुर के जवाहर नगर में 30 हजार के कर्ज से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीन साल के बेटे ने सबसे पहले मां का शव देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chitrakoot Mother of three children commits suicide by hanging innocent son first sees the body
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जवाहर नगर में रहने वाली विवाहिता ने पंखे में लटक कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में जब बच्चों ने मां को देखा, तो चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने पंखे में लटकते देख पुलिस को सूचना दी। आनन फानन परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जवाहर नगर में रहने वाली अनीता (30) पत्नी बलराम पंखे में साड़ी से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली( छोटा बेटा शिवांश (3) जब कमरे गया, तो मां को लटकते देखा और रोने लगा तभी आसपास के पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, मृतका का पति बलराम सतना मध्यप्रदेश में रेलवे स्टेशन में वेंडरी करता है।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया कि पत्नी को पड़ोसी और पारिवारिक लोग सीएचसी लेकर पहुंचें थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मायका पक्ष ग्राम कजरा पोस्ट देवरा थाना अमवा मध्यप्रदेश  को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की शादी वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश के कजरा देवरा थाना अमवा में हुई थी। मृतका के दो वेटे शिवम (9), शिवांश (3) वर्ष व एक बेटी वर्षा (7) है।

विज्ञापन




कर्ज को लेकर परेशान हो रही थी पत्नी
मृतका के पति ने बताया कि सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे फोन से उसकी अपनी पत्नी मृतका अनीता से बात हुई थी, जो कर्ज को लेकर परेशान हो रही थी। पति के मुताबिक 30 हजार किसी का कर्ज लिया था। उसको भरने की बात बोली थी। सुबह जब घर से फोन गया, तो वह स्टेशन में खड़ी गाड़ी में सामान बेच रहा था, लेकिन फोन से सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed