{"_id":"6aed60537a1f0c3c200e51ef","slug":"chitrakoot-massive-surge-of-devotees-at-kamtanath-dham-on-dhanteras-stringent-security-arrangements-in-place-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुबह चार बजे से ही लगी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुबह चार बजे से ही लगी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Fri, 06 Nov 2026 10:36 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:36 AM IST
सार
Chitrakoot News: धर्मनगरी में धनतेरस के पावन अवसर पर भगवान कामतानाथ के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं, और अब तक करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में पवित्र स्नान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में धनतेरस के दिन भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही दर्शन के लिए कतारें लग गईं। अब तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लिए हैं। मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के जवान जगह-जगह तैनात हैं। गैर राज्यों और गैर जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि धनतेरस पर कामतानाथ के दर्शन का विशेष महत्व है। इसी कारण परिवार सहित सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंच गए। मेला प्रशासन का कहना है कि देर शाम तक दर्शन करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन