फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Mandakinis surge flood of negligence Municipal Council files soaked administration drying them

चित्रकूट: ‘मंदाकिनी का उफान,लापरवाही की बाढ़’, नगर परिषद की फाइलें भीगीं, धूप-पंखे के सहारे सुखा रहा प्रशासन

Sun, 13 Sep 2026 10:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 13 Sep 2026 10:25 AM IST
सार

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी की बाढ़ का पानी नगर परिषद कार्यालय में घुसने से जन्म-मृत्यु और टेंडर से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें जलमग्न हो गईं। कर्मचारियों द्वारा फाइलों को छत पर धूप और कमरों में पंखे चलाकर सुखाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Chitrakoot Mandakinis surge flood of negligence Municipal Council files soaked administration drying them
नगर परिषद धूप में सुखा रहा है फाइलें - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले की मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ की मार सिर्फ घरों और दुकानों पर ही नहीं, सरकारी दफ्तरों पर भी पड़ी है। नगर परिषद चित्रकूट की कई महत्वपूर्ण फाइलें बाढ़ के पानी में डूबकर खराब हो गई हैं। अब ये फाइलें सूर्य भगवान और बिजली विभाग के रहमो-करम पर हैं। बाढ़ का पानी नगर परिषद कार्यालय में भी घुस गया था, जिससे रिकॉर्ड रूम में रखी जन्म-मृत्यु, संपत्ति कर, निर्माण और टेंडर से जुड़ी फाइलें पानी में भीग गईं।

विज्ञापन

पानी उतरने के बाद अब कर्मचारियों ने इन फाइलों को कार्यालय की छत और परिसर में फैलाकर सुखाना शुरू किया है। कहीं धूप में फाइलें सुखाई जा रही हैं, तो कहीं कमरों में पंखे चलाकर उन्हें बचाने की कोशिश हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि कई फाइलों की स्याही फैल गई है और कागज आपस में चिपक गए हैं। इससे आने वाले दिनों में लोगों के काम में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन





धूप में सूख रही हैं महत्वपूर्ण फाइलें
स्थानीय लोगों ने कहा कि हर साल बाढ़ आती है, लेकिन प्रशासन ने रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया। अगर फाइलों को पहले ही ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया जाता, तो यह नुकसान नहीं होता। इससे आने वाले दिनों में लोगों को काफी दिक्कतें होंगी। फिलहाल नगर परिषद की महत्वपूर्ण फाइलें धूप में सूख रही हैं और प्रशासन भगवान भरोसे बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed