फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Mahant Tongue Slips Former MP Bhairo Prasad Mishra Outraged Over Indecent Remark Against His Mother

Chitrakoot: महंत की 'जुबान' फिसली, धरने पर बैठे पूर्व सांसद; मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़के भैरो प्रसाद मिश्र

Sun, 19 Apr 2026 03:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Apr 2026 03:55 PM IST
सार

Chitrakoot News: महंत द्वारा मां पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र वाल्मीकि आश्रम में धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस उन्हें मनाने में जुटी है।

विज्ञापन
Chitrakoot Mahant Tongue Slips Former MP Bhairo Prasad Mishra Outraged Over Indecent Remark Against His Mother
वाल्मीकि आश्रम में धरने पर बैठे पूर्व सांसद और समर्थक - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में भाजपा के पूर्व सांसद के मां के खिलाफ लालापुर के महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत ने अपमानजनक टिप्पणी की। इससे पूर्व सांसद ने महंत पर प्राथमिकी दर्ज कराई और आश्रम पहुंच कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद धरने पर बैठ गए। अधिकारी धरने से उठने के लिए पूर्व सांसद को मनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की है। पूर्व सांसद ने कोतवाली कर्वी में महंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार को पूर्व सांसद अपने परिवार और समर्थकों के साथ आश्रम पहुंचे और महंत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा- महंत को गिरफ्तार करें
कुछ देर में पूर्व सांसद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर सीओ राजापुर राजकमल, थाना प्रभारी रैपुरा आशुतोष तिवारी, भरतकूप प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह समेत कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा और पूर्व सांसद को समझाने में जुट गए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पूर्व सांसद ने कहा कि अभद्र टिप्पणी करने वाले महंत को गिरफ्तार करें और आश्रम से बाहर किया जाए।

मुख्यमंत्री समेत डीएम को पत्र लिखा था
जब तक ऐसा नहीं होता, वह धरने से नहीं उठेंगें।  बता दें कि असावर माता मंदिर के पुजारी और वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज के बीच दो महीने से मंदिर में कब्जा को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पुजारी व महंत पक्ष में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। इस मामले में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने महंत के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री समेत डीएम को पत्र लिखा था।

विज्ञापन

पूर्व सांसद की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की
पूर्व सांसद ने कहा कि महंत आश्रम का माहौल खराब कर रहे हैं। आश्रम के बाहर  दुकानदारों और मंदिर के पुजारी को परेशान करता है। इससे खुन्नस में आकर महंत भरतदास महाराज ने पूर्व सांसद पर मंदिर के विकास में किसी तरह का योगदान न करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही महंत ने पूर्व सांसद की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed