{"_id":"6a7deb3e33038514b508f50c","slug":"chitrakoot-head-on-collision-between-two-motorcycles-woman-dies-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 13 Aug 2026 09:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में शिवरामपुर-कर्वी के बीच दो बाइकों में आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर लगते ही बाइक में पति के साथ पीछे बैठी महिला छिटककर दूर जा गिरी। हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाके दौरान उसने दम तोड़ दिया। बांदा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर निवासी चुन्नू बृहस्पतिवार को अपनी 40 वर्षीय पत्नी रानी देवी के साथ चित्रकूट दर्शन करने आ रहे थे।
विज्ञापन
वह जैसे ही शिवरामपुर से कर्वी की तरफ बढ़े, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। इसी दौरान बाइक में पीछे बैठी रानी देवी गिर गई। इससे घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद दूसरी बाइक में सवार युवक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रानी को सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रानी देवी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन