{"_id":"6a97ef11f2dc673d550bf15f","slug":"chitrakoot-floods-devotees-crossing-a-50-foot-wide-drain-by-paying-20-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में बाढ़: 20 रुपये देकर 50 फीट नाला पार कर रहे श्रद्धालु, परिक्रमा मार्ग बना तालाब; खोही में गिरा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में बाढ़: 20 रुपये देकर 50 फीट नाला पार कर रहे श्रद्धालु, परिक्रमा मार्ग बना तालाब; खोही में गिरा घर
Wed, 02 Sep 2026 03:24 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:24 PM IST
सार
चित्रकूट में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। परिक्रमा मार्ग तालाब बन गया है। श्रद्धालुओं को 20 रुपये देकर 50 फीट नाला पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Chitrakoot Flood
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट के खोही के मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर ने हालात फिर बिगाड़ दिए हैं। परिक्रमा मार्ग से लेकर आरोग्यधाम और गांवों तक पानी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण मध्य प्रदेश क्षेत्र के द्वितीय मुखारविंद (शनि मंदिर के पास) परिक्रमा मार्ग में जलभराव से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।
करीब 50 फीट के नाले को पार करने के लिए श्रद्धालुओं को 20 रुपये देकर रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पिछले करीब 10 दिनों से कई घरों में पानी भरा है। पीड़ित भोला के मकान की दीवार भी टूटने की कगार पर है।
आरोग्यधाम घाट पर मंदाकिनी का पानी तेजी से बस्तियों की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन व स्थानीय लोग अनाउंसमेंट कर लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं। बालापुर माफी में राम भरोसा पटेल का कच्चा मकान गिर गया।

मलबा मुख्य मार्ग पर आने से रास्ता बंद हो गया है। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से राहत सामग्री बाढ़ राहत स्थल के लिए रवाना की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राव प्रबल श्रीवास्तव ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और जलमग्न सड़कों पर न जाने की अपील की।
नाव बचाने नदी में कूदा नाविक बहा, एनडीआरएफ ने बचाया
मंगलवार को एक नाविक अपनी नाव बचाने के प्रयास में तेज धारा में बह गया। सतना बस स्टैंड के पास नाव डूबने लगी तो वह नदी में कूद गया और करीब 500 मीटर बहकर रामघाट-हनुमानधारा पुल के पास पहुंच गया।
मंगलवार को एक नाविक अपनी नाव बचाने के प्रयास में तेज धारा में बह गया। सतना बस स्टैंड के पास नाव डूबने लगी तो वह नदी में कूद गया और करीब 500 मीटर बहकर रामघाट-हनुमानधारा पुल के पास पहुंच गया।
मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक मदद की गुहार लगाता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि युवक रामधाम क्षेत्र का रहने वाला है।
भरतकूप में बाढ़ नहीं, लापरवाही से डूबा बाजार
मंदाकिनी की बाढ़ से पूरा जिला जूझ रहा है, लेकिन भरतकूप में बाढ़ की वजह नदी नहीं, नालियों की सफाई न होना और निकास की व्यवस्था न होना बताया जा रहा है।
मंदाकिनी की बाढ़ से पूरा जिला जूझ रहा है, लेकिन भरतकूप में बाढ़ की वजह नदी नहीं, नालियों की सफाई न होना और निकास की व्यवस्था न होना बताया जा रहा है।
जहां पहाड़ से उतरा पानी और चोक नालियों के कारण मंदिर रोड तालाब बन गई है और नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने कहा कि करीब 60 दुकानों और मकानों में पानी घुस गया है। राशन, किराना, कपड़ा सहित लाखों का सामान खराब हो गया है।
एक दुकानदार का करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार लिखित में नाली सफाई और पहाड़ी पानी के निकास के लिए नाला बनाने की मांग की गई, पर सुनवाई नहीं हुई। बाढ़ के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
व्यापारियों ने तत्काल जेसीबी से नालियां खुलवाकर पानी निकासी और नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इन लोगों की दुकानों व मकानों में घुसा पानी
पानी पंकज मिश्रा, शिवशंकर लाल गुप्ता, भूरा गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजेश गुप्ता, नेता साहू, मनोज साहू, रोहित साहू, विद्याधर गुप्ता, सुनील सोनी, छोटेलाल सोनी, जानकी शरण, रवि पांडेय, संदीप सोनी, अनीष खान, कुलदीप कुशवाहा, राजेश पटेल, रज्जन पटेल, शिवशंकर यादव, शिवकुमार सोनी, शंकर गुप्ता, डॉ सचान, संजू गुप्ता, खुशी ब्यूटी पार्लर, बुद्धविलास विश्वकर्मा, विपुल गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, शिवांशु शुक्ला, बब्बू पटेल, श्यामा पटेल, अशोक पटेल, मनीष पटेल, राजा साहू, धनीराम गुप्ता, जितेंद्र पटेल, अरविंद गुप्ता, सत्येंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल शामिल हैं।