{"_id":"640ef3b6b6c65d76fe023a04","slug":"chitrakoot-father-killed-daughter-and-wife-with-licensed-gun-2023-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: दोनाली बंदूक से पिता ने पुत्री व पत्नी को उड़ाया, दोनों की हत्या कर खुद जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: दोनाली बंदूक से पिता ने पुत्री व पत्नी को उड़ाया, दोनों की हत्या कर खुद जान देने का किया प्रयास
Mon, 13 Mar 2023 03:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:31 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में पिता ने बेटी व पत्नी को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले के मानिकपुर में बेटी के प्रेमसंबध से नाराज पिता ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पत्नी व बालिग बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी खुदकुशी का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों के आने पर वह बंदूक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से बंदूक, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यह सनसनीखेज वारदात बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में सोमवार की दोपहर को हुई। पैरावेट नंदकिशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू की 19 वर्षीय पुत्री खुशी अपने ननिहाल माराचन्द्रा में रहकर पढ़ाई करती थी। वह गांव के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते साथ चली गई थी। तीन दिन बाद वापस आने पर पिता उसे घर ले आया। बताया गया कि सोमवार को सवेरे मोबाइल पर पिता ने पुत्री का ननिहाल के गैर बिरादरी के एक युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो देख पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
लाइसेंसी बंदूक लेकर पुत्री को घर के अंदर ले जाने लगा। इस बीच पत्नी सीमा त्रिपाठी भी अंदर आ गई। कमरे का दरवाजा बंद कर पिता ने पुत्री से पूछताछ किया। इस दौरान पुत्री की मां ने पक्ष लेना चाहा तो उसे गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुत्री पर भी फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुन दादा का पुत्र आशीष उर्फ अंकुश त्रिपाठी दीवार कूद कर पहुंचा। इसी बीच राजकिशोर ने खुद को भी इस बंदूक से गोली मारने का प्रयास किया। दरवाजा खोलने के दौरान हमलावर पिता बंदूक, मोबाइल छोड़कर फरार हो गया।
लहूलुहान खुशी की चीख सुन सभी लोग एकत्र होकर आनन फानन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी व बहिलपुरवा थाना प्रभारी गुलाब सोनकर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटना स्थल से बंदूक, कारतूस व मोबाइल बरामद किया है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया परिजनों के अनुसार मामला प्रेम संबधों से ही जुडा है।
अपर एसपी ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। गृहकलह की ही बात मुख्य रूप से सामने आई है। प्रेम संबधों को लेकर चल रही चर्चा पर आरोपी के पकड़े जाने पर पुष्टि होगी। गांव में इसकी चर्चा है। उधर देर शाम को मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली।