Chitrakoot: खंभे से तार जोड़ने पर विवाद, वृद्ध कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार और अन्य की तलाश
Chitrakoot News: लौढिया माफी गांव में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने वृद्ध कोटेदार की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।
विस्तार
चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के लौढिया माफी गांव में खंभे से बिजली की तार जोड़ने के लिए कहरा एक वृद्ध कोटेदार को मंहगा पड़ गया। वृद्ध की चार लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
लौढिया माफी निवासी गोरेलाल ने बताया कि पड़ोसी जीवन लाल रात करीब नौ बजे बिजली की तार खंभे से जोड़ने जा रहा था, तो उसके पिता सुखनंदन (70) भी अपनी तार जोड़ने के लिए कहा। इस पर वो मना करते हुए गाली देने लगा। उसी समय अमित राजपूत, अनूप राजपूत व चंद्रशेखर राजपूत आ गए और हमारी तार जोड़ने के लिए मना करने लगे।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पिता ने फिर कहा कि रुपये ले लेना, लेकिन तार न जोड़ते हुए पीटने लगे। चारों ने मिलकर जमकर पीटा दियर, इससे पिता को अंदरूनी चोटें आईं। रात में इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और एक आरोपी जीवन लाल को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उसके पिता कोटेदार थे। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।