{"_id":"5f87e9571538ea716a63f847","slug":"chitrakoot-dhaba-owner-dies-due-to-uncontrolled-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ढाबा मालिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ढाबा मालिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 15 Oct 2020 11:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली क्षेत्र अमानपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आए अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर खड़े ढाबा मालिक को चपेट में ले लिया।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ढाबा मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ढाबा मालिक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की है। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुज यादव जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक ढाबा मालिक समाजवादी पार्टी का भी सक्रिय कार्यकर्ता था।