फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Aunt and niece died in a car accident, two people injured

Chitrakoot Accident: कार की टक्कर से चाची-भतीजी की मौत, दो लोग घायल

Sun, 15 Sep 2024 12:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Sep 2024 12:44 AM IST
सार

चित्रकूट में कार की टक्कर से चाची-भतीजी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chitrakoot: Aunt and niece died in a car accident, two people injured
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली के खोह गांव में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने महिला और भतीजी को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों सरकारी गल्ले की दुकान राशन लेने जा रही थीं। इसके पूर्व इसी कार ने बाइक चालक व किशोर को भी टक्कर मारी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



शनिवार की शाम को मऊ से कर्वी की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार खोह गांव के पास हाईवे पर खोह गांव की गुड़िया और उसकी भतीजी पलक को टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। इसी कार ने एक बाइक में भी टक्कर मारी। जिससे बाइक चालक मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा लौरी निवासी अनिल सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य किशोर भी घायल हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाल उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

खोह निवासी छितानी द्विवेदी ने बताया कि उनकी बहू गुड़िया (38) वर्ष पत्नी जयगोपाल उसकी भतीजी पलक (15) पुत्री कृष्ण कुमार राशन का लेने के लिए जा रही थी। गुड़िया की जेठानी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। पलक को गुड़िया ने ही पाला था। घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह पहुंचे और पीड़ित परिजन को सांत्वना दी। मृतक गुडिय़ा के ससुर ने रोते हुए घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। बेटे मजदूरी कर घर चलाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed