{"_id":"6a1b1101024fdad76b067df7","slug":"chitrakoot-audio-recording-of-conversation-between-mahant-and-sub-inspector-goes-viral-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: महंत व दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, ट्रस्ट के बंद ताले को लेकर धमकाने की बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: महंत व दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, ट्रस्ट के बंद ताले को लेकर धमकाने की बात आई सामने
Sat, 30 May 2026 10:02 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 30 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास व चौकी प्रभारी राम कुमार दुबे के बीच बातचीत का एक ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में महंत दरोगा को ट्रस्ट के कार्यालय का बंद ताला खोलने को लेकर धमकी दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
बता दें कि शुक्रवार को महंत भरतदासव एसपी अरुण कुमार सिंह के बीच की बातचीत का भी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें भी आश्रम स्थित कार्यालय का ताला बंद करने व कब्जा करने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद अब शनिवार को महंत व चौकी प्रभारी के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो तीन मिनट 12 सेकंड का है। इसमें चौकी प्रभारी से महंत अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहा है।

महंत कह रहा है कि उनके सेवादार को आश्रम में जाने से क्यों रोक रहे हो। अगर उनके कार्यालय का ताला नहीं खोला गया तो ठीक नहीं होगा। इतना ही नहीं एक महिला के बारे में कहा कि वह आश्रम पर क्यों गई थी। उसको वहां से भगाते हुए चार डंडे भी मारिए। चौकी प्रभारी ने जवाब दिया कि महिला मंदिर में साफ-सफाई करने गई थी। उनको जितना लिखित में आदेश होगा, वह उसका पालन करेंगे। आप भी कोई आदेश करा दो तो वह उसका अनुपालन करेंगे।