फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chitrakoot assembly by-election 2019 voting day

उपचुनाव: 410 मतदेय स्थलों पर 1800 कर्मचारी कराएंगे मतदान, 513 ईवीएम व 533 वीवीपैट तैयार, सीमाएं सील

Sat, 19 Oct 2019 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot assembly by-election 2019 voting day
उपचुनाव - फोटो : SELF
चित्रकूट में जिला निर्वाचन अधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि मानिकपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के मतदान से 72 घंटे पूर्व संबंधित सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गयी है। 305 मतदान केंद्र एवं 410 मतदेय स्थलों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था है।
विज्ञापन


513 ईवीएम तथा 533 वीवीपैट (रिजर्व सहित) तैयार हैं। 18 सौ मतदान कार्मिकों को प्रथम और द्वितीय प्रशिक्षण  करा दिया गया है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि तृतीय रेंडमाईजेशन की तैयारी पूर्ण करा ली गई है। 65 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


 

66 वीडियो रिकार्डिंग कैमरे हैं। तीन तथा अधिक बूथों वाले समस्त 14 मतदेय स्थलों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। 48 बूथों पर वेब कास्टिंग कराई जाएगी। बूथों से सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार स्थित प्रसारण कक्ष में होगा।

मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मतगणना तक अंतिम 72 घंटों के लिए व्यय अनुवीक्षण टीमों के अन्तर्गत एफएसटी एवं एसएसटी की संख्या दोगुनी छह प्रति टीम कर दी गई है। जनपद की अंर्तराज्यीय एवं अंतरा-राज्यीय सीमाओं की 24 घंटे नियुक्त मजिस्टेऊटस एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि असमाजिक और विघटनकारी तथ्यों की घुसपैठ को रोकने के लिए शुक्रवार से इन सीमाओं को बंद कर दिया गया है वैवाहिक/सामुदायिक भवनों,अतिथिगृहो तथा धर्मशालाओं की समस्त बुकिंग की सूचना स्थानीय थाने के माध्यम से ली जा रही है। तथा निश्चित कराया जा रहा है कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति दलीय प्रचार प्रसार के लिए क्षेत्र में न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed