फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: After learning from YouTube, the man was burnt alive and car was set on fire

Chitrakoot: यूट्यूब से सीखकर युवक को जिंदा जलाकर फूंक दी थी कार, चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 08 Jul 2025 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Jul 2025 10:13 PM IST
सार

Chitrakoot News: कर्ज से बचने व बीमा की रकम पाने के लिए खुद की मौत का पत्नी संग मिलकर नाटक रचा।

विज्ञापन
Chitrakoot: After learning from YouTube, the man was burnt alive and car was set on fire
आरोपी पति पत्नी व जली कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान के पास जली कार में मिले शव के मामले में मंगलवार को नया खुलासा हो गया। दरअसल जिसके मरने की बात कही जा रही थी वह जिंदा मिला। दो करोड़ के बीमा का लाभ पाने व 45 लाख के लोन अदा न करने के लिए पति पत्नी ने फिल्मी साजिश रची।
विज्ञापन


यूट्यूब से तरीका सीखकर सुनील पटेल ने एक युवक को अपना दोस्त बनाया, फिर कार से अपने साथ लाकर इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे कार समेत जिंदा फूंककर भाग गया। पत्नी हेमा सिंह ने पति की मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार कर दिया। पहले से शक के दायरे में मामले में जांच कर रही पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को रैपुरा में उनके रिश्तेदार के घर में दबोच लिया। आरोपी सुनील के जिंदा मिलने पर इसका राज खुल गया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एसओजी व राजापुर थाना पुलिस टीम ने रैपुरा के आनंदपुर गांव में एक घर में छापा डाला। वहां से रींवा मप्र के थाना जवा कनपुरा निवासी सुनील सिंह पटेल को उसकी पत्नी हेमा सिंह के साथ पकड़ लिया। सुनील की 29/30 जून की रात को सिकरी गांव के पास कार में विस्फोट होने के बाद मरने की बात सामने आई थी। पत्नी व अन्य परिजनों ने सुनील के इस विस्फोट में मरने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील को जिंदा देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनोंं ने बताया कि उनके लग्जरी जीवन में कर्ज का संकट हो गया था। ब्यूटी पार्लर के लिए 45 लाख का कर्ज फिर लोन से हार्वेस्टर खरीदने के लिए दो करोड़ का बीमा कराया था। इसकी किस्त चुकाने के लाले पड़ रहे थे। तब पति पत्नी ने मिलकर योजना बनाई। यूट्यूब में ऐसे मामलों की खोजबीन की जिसमें कर्ज न चुकाने के तरीके बताए गए।

अपनी कद-काठी का खोजा युवक
एसपी ने बताया कि योजना के अनुसार सुनील ने अपनी कद काठी के अंजान युवक को खोजना शुरु किया। 28 जून को एक शराब पीने वाले स्थान पर जवा थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव निवासी नशे का लती विनय चौहान मिला। उससे दोस्ती गांठ ली और फिर खूब शराब पिलाकर खाना खिलाया। इसके बाद 29 की शाम को उसे फिर बुलाकर शराब पार्टी की। इसके बाद उसे लेकर कार से निकला। पहले शंकरगढ़ के रास्ते में उसे मारने का प्लान बनाया लेकिन बारिश होने से योजना बदली। चूंकि सुनील की पत्नी हेमा राजापुर के कंधवनिया गांव की है। ऐसे में उसे सारे रास्ते की जानकारी थी। इसी में उसने सिकरी गांव के सुनसान इलाके में सडक़ किनारे कार खड़ी कर पहले दोनों ने शराब पी। ज्यादा नशा होने पर विनय को सुनील कार की अगली सीट तक ले जाकर बैठा दिया। इसी बीच कार में रखे गैस सिलिंडर की पिन दबा दी। चारों शीशे व दरवाजे बंद कर नीचे उतर आया। विनय की सीट की ओर का शीशा का कुछ हिस्सा खोल दिया। कार के अंदर व विनय के शरीर पर ढेर सारा कपूर डाल दिया। फिर बाहर से एक कपूर जलाकर शीशे के रास्ते से अंदर डाल दिया। इससे पूरी कार में आग लग गई फिर विस्फोट भी हुआ। वह भाग कर खेत में जा पहुंचा और फिर अंधेरा होने के कारण सड़क के रास्ते से बस से प्रयागराज पहुंच गया था।

 

कर्ज से बचने व बीमा का लाभ लेने के लिए रची साजिश
पुलिस ने बताया कि यह सब पति पत्नी ने कर्ज से बचने व बीमा का लाभ लेने के लिए किया। अब जो विनय के मरने की बात सामने आई है उसके भाई विकास को बुलाकर शिनाख्त के लिए उसका भी डीएनए सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट से मृतक की सही शिनाख्त होगी। एसओजी व थाना पुलिस टीम ने चित्रकूट से लेकर रींवा तक के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज व दंपती के मोबाइल नंबर के सर्विलांस से जानकारी कर सफलता पाई। इस टीम को दस हजार रुपये का इनाम भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed