फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chinese oximeter, showing the pulse rate of pen-pencil, is being sold indiscriminately for two thousand rupees

पेन-पेंसिल की पल्स रेट बता रहे चाइनीज ऑक्सीमीटर, दो हजार रुपये में बिना बिल के धड़ल्ले से बिक रहे

Mon, 17 May 2021 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 May 2021 10:27 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौर में लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। अब बाजार में ऐसे चायनीज पल्स ऑक्सीमीटर बिक रहे हैं जो बता रहे हैं कि पेन पेंसिल भी सांस ले रहे हैं।

विज्ञापन
Chinese oximeter, showing the pulse rate of pen-pencil, is being sold indiscriminately for two thousand rupees
पेन का पल्स रेट बता रहा है ऑक्सीमीटर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच बाजार में धड़ल्ले से हजार से दो हजार रुपये में बिक रहे ऑक्सीमीटर पेन-पेंसिल की पल्स रेट और ऑक्सीजन लेवल बता रहे हैं। आपदा को अवसर बना रहे दुकानदारों ने लोगों की परेशानियों का भी ख्याल नहीं किया और ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में परेशान तीमारदारों को ये ऑक्सीमीटर बेच डाले हैं।
विज्ञापन


रविवार को संवाददाता ने एक दुकानदार से ऑक्सीमीटर खरीदा तो उसने 1500 रुपये ले लिए और बिल भी नहीं दिया। पूछने पर बताया कि इसमें कोई गारंटी-वारंटी नहीं है। जब इसमें पेन लगाया गया तो 15 सेकेंड बाद ऑक्सीमीटर ने ऑक्सीजन लेवल 97 और पल्स रेट 70 बता दिया। इसके बाद ऑक्सीमीटर में टूथब्रश और पेंसिल लगाई तो भी इसने रीडिंग दी। ऐसे में इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इन चाइनीज ऑक्सीमीटर का प्रयोग मरीज की जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। 
विज्ञापन


ऐसे काम करता है ऑक्सीमीटर 
पल्स ऑक्सीमीटर हाथ की उंगली फंसाते ही खून में ऑक्सीजन की उपलब्धता की जांच करता है। इससे यह पता चलता है कि लाल रक्त कोशिकाएं (आरबीसी) कितनी ऑक्सीजन को हृदय से शरीर के अन्य भागों में पहुंचा रही है। यह एक फोटो इलेक्ट्रिक उपकरण होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीमीटर सही है या नहीं, ऐसे जांचें
पैथोलॉजी संचालक डॉ. आदिश ने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर में फिंगर की जगह किसी अन्य निर्जीव चीज को लगाने पर रीडिंग आना गलत है। ऐसे ऑक्सीमीटर मरीज की रीडिंग भी गलत ही बताएंगे। उन्होंने बताया कि जब भी ऑक्सीमीटर खरीदने जाएं तब ग्लव्ज पहनकर मीटर में फिंगर लगाए, अगर रीडिंग जीरो आए तो ही ऑक्सीमीटर खरीदें। ग्लव्ज पहनने के बाद जीरो रीडिंग आने का मतलब ऑक्सीमीटर सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed