फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Childrens Literary Festival to be started in Kanpur

अब किताबों से होगी दोस्ती, कानपुर में शुरू होगा चिल्ड्रेंस लिटरेरी फेस्टिवल

Sun, 27 Jan 2019 10:21 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Jan 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Childrens Literary Festival to be started in Kanpur
कानपुर में शुरू होगा चिल्ड्रेंस लिटरेरी फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
किताबों की दुनिया से दूर हो रहे बच्चों को इनके नजदीक लाने, सादगी की जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करने और  उनकी रचनात्मकता को विकसित करने में मदद करने के लिए रूट्स एंड विंग की ओर से दो दिवसीय कानपुर चिल्ड्रेंस लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन शहर में पहली बार किया जा रहा है। पांडु नगर स्थित एक रेस्टारेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी संस्था की संस्थापक नंदना दिशा अरोरा ने दी।
विज्ञापन


संस्थापक नंदना अरोरा ने बताया कि 2 और 3 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में देश-विदेश के 15 लेखक, मनोवैज्ञानिक, ड्रम वादक, बैले डांसर अलग-अलग तरीकों से बच्चों को कहानी लेखन, पढ़ने आदि के टिप्स देंगे। इसमें स्पेशल बच्चों के लिए भी सत्र होगा। दो दिनों में 50 वर्कशॉप कराई जाएंगी। नीलम अरोरा ने बताया कि इसमें शहर के 15-16 स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया है। यहां अन्य स्कूल के बच्चे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम मैथाडिस्ट हाईस्कूल में होगा। इंट्री पास के जरिये होगी। एक दिन के लिए तीन सौ और दो दिन के लिए पांच सौ रुपये शुल्क रखा गया है। फ्री पास भी दिये गए हैं।
विज्ञापन


अंजली दिव्या गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में बच्चे किताबों से दूर होकर मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रानिक्स के गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। इस दौरान बच्चों को स्पीकर योग, गीता, उपनिषद के महत्व की जानकारी देंगे। युवाओं में जरूरी स्किल के बारे में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। ‘चेरी-बेरी टेल्स’ किताब का विमोचन भी किया जाएगा। वार्ता के दौरान स्वाती माहेश्वरी, मितुषी नेगी, प्रियंका, सोनल सेठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्पीकर आएंगे
रूपा पाई, केरेन डी पाउला (ब्राजील), रितुपर्णा घोष, डॉ. तनु श्री सिंह, दीपा किरन, रूपा गुलाब, समीना मिश्रा, सीमा मुखर्जी, कविता सिंह, इरा सक्सेना, ज्योति पांडेय, राज स्मृति, केनाश्री, रॉय राबर्ट (अफ्रीका) मितुषी नेगी, नीलम सराया, स्वाती माहेश्वरी विशेषज्ञ के तौर पर बच्चों को जानकारियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed