अपनों के हाथों कत्ल हुई मां के छोटो-छोटे बच्चों के हाल देखकर पूरा गांव रो पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनों के हाथों कत्ल हुई मां के छोटो-छोटे बच्चों के हाल देखकर पूरा गांव रो पड़ा। ये घटना है यूपी में कानपुर के घाटमपुर इलाके की। जहां अरंजराय गांव निवासी चिनका देवी के बच्चे मां की याद में गुमसुम हैं। छोटे तीन बच्चों ने दिनभर खाना नही खाया। मृतका की बड़ी बहन उसकी याद करके बार-बार बेहोश हो रही थी। जिसको इलाज के एंबुलेंस में लादकर अस्पताल ले जाया गया।
फावड़ा मारकर की गई थी हत्या
नाली का पानी निकालने और रास्ते में अवरोध लगाने को लेकर गांव निवासी संदीप पासवान और उसके बड़े भाई मौजीलाल के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बीते रविवार को बड़े भाई मौजीलाल और उसके पुत्रों ने मिलकर छोटे भाई की पत्नी चिनका देवी (38) की फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। जबकि, मारपीट में चिनका देवी की बड़ी बहन प्रेमा देवी (42), पुत्र अमर सिंह और बेटी राधा घायल हुए हैं। कोतवाली में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। उनके घर में ताला बंद है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सोमवार को गली में सन्नाटा पसरा दिखा।
मां के आने की राह ताक रहे बच्चे
पोस्टमार्टम के बाद चिनका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिनका के छोटे-छोटे बच्चे दिनभर मां की याद करके गुमसुम से इधर-उधर ताकते रहे। बच्चों ने दिनभर खाना भी नहीं खाया। कुछ ऐसा ही हाल चिनका के पति संदीप का भी रहा। बता दें कि, संदीप नें चिनका देवी और उसकी बड़ी बहन (दोनों) से शादी की है और दोनों पत्नियों के छह-छह बच्चे भी हैं। पड़ोसियों ने बताया कि प्रेमा और चिनका देवी के बीच कोई भेदभाव नहीं था और दोनों एक-दूसरे को जान से ज्यादा चाहती थीं।
कानपुर में फावड़े से भाई की पत्नी को उतारा मौत के घाट, ये थी वजह