{"_id":"f3edfb63bc68bf682af76d54cb6d4882","slug":"children-s-paintings-showed-police-conduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने पेंटिंगों से दिखाया पुलिस का आचरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने पेंटिंगों से दिखाया पुलिस का आचरण
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जोन के सभी नौ जिलों में 4 से 10 दिसंबर तक चली ‘स्कूली बच्चों की नजर पुलिस पर’ विषय पर स्टूडेंटों ने अपनी पेंटिंगों से पुलिस के आचरण, जिम्मेदारी और विभिन्न समस्याएं चेन स्नेचिंग, चोरी, छेड़छाड़, नकबजनी, बाल श्रम जैसे तमाम मुद्दों को दर्शाया।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में इन सभी 4172 पेटिंग का प्रदर्शन किया गया। इनमें 378 स्कूलों के स्टूडेंटों ने अपना हुनर दिखाया है। प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल की टीम ने 38 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंगों का चयन किया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस विभाग ने किया था। इसमें नौ से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंटों को शामिल किया गया था। हालांकि इस वर्ग के अलावा कई अन्य बच्चों ने भी अपनी पेंटिंग प्रतियोगिता में भेजी थी।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पुलिस का व्यवहार, उसे अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश देने वाली और भ्रष्टाचार में संलिप्तता की तस्वीरें भी पेश की। साथ ही ‘एक नंबर भरोसे का’ पुलिस अभियान की सराहना के साथ साथ फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर, महिला हेल्पलाइन जैसी हाइटेक व्यवस्था को भी बड़ी खूबसूरती से दर्शाया।
कई स्टूडेंटों ने अपनी क्रिएटिविटी का बेजोड़ हुनर पेश किया। लड़कियों से छेड़छाड़, महिला हिंसा, चोरी, ट्रकों से पुलिस की वसूली, पुलिस के बात करने के गलत आचरण, गाली-गलौज, सड़क दुर्घटनाएं जैसे विषयों को भी कागज पर रंगों से उकेरा।
चित्रकला प्रदर्शनी में कानपुर शहर के कॉन्वेंट स्कूलों से लेकर औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा समेत आसपास के नौ जिलों के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी शिरकत की है।
निर्णायक मंडल में आर्ट्स एंड कल्चर विशेषज्ञ दिल्ली की नूपुर और मुंबई की हर्षिता के अलावा डीएवी डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमकुमारी श्रीवास्तव, जुहारी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभाग की डॉ. ज्योति अग्निहोत्री और गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. इंदू शर्मा शामिल रहीं।
इन्होंने आईं पेंटिंगों में से 38 का चयन किया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पांडेय ने बताया कि बच्चों ने अपने कोमल मन से जो भी पुलिस की छवि महसूस की, वह बताई है। अब पुलिस को भी यह समझना है कि समाज और खासकर बच्चे कैसी पुलिस चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि अन्य बेहतर पेंटिंग को फेसबुक पर ‘एक नंबर भरोसे का’ के पेज पर अपलोड कर दिया गया है। 25 दिसंबर तक इनमें से ज्यादा लाइक मिलने वाली 30 पेंटिंगों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। लाइक करने के लिए वेबसाइट www.1number.co.in पर जाकर फेसबुक ऑइकन पर क्लिक करने पर फेसबुक पर एक नंबर भरोसे का पेज खुल जाएगा।
शहर के ये बच्चे हुए चयनित
गौतम गुप्ता और नंदनी गुप्ता, विकल्प मिश्रा, रिषभ जैन, मनन अग्रवाल, युनाइटेड पब्लिक स्कूल कानपुर नगर, रैय्यान जे खान और आदित्य सिंह, डीपीएस कानपुर, गरिमा जायसवाल, डीपीएस कल्याणपुर, दिव्या, बीआरडी इंटर कॉलेज कानपुर देहात, अंजलि सिंह, जीजीआईसी नर्वल, अंकिता, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कानपुर नगर, सौम्या अग्निहोत्री, केंद्रीय विद्यालय ओईएफ कानपुर नगर, वंदना देवी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमनापुर कानपुर नगर, शिवांगी ओमर, सीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज रूरा कानपुर देहात आदि