फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children not found principal in Rajpur school

Kanpur News: राजपुर विद्यालय में बच्चे मिले न प्रधानाचार्य

Mon, 16 Dec 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Children not found principal in Rajpur school
जसवंतनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर की शिक्षा व्यवस्था को देखने पहुंचे पीएलवी को विद्यालय के प्रधानाचार्य कक्ष में ताला लटका मिला। यही नहीं विद्यालय की व्यवस्था भी पूरी तरह से बदहाल मिलीं। विद्यालय की बदहाली की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी गई है।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी देखभाल और सहायता केंद्र की गतिविधियों को देखने के लिए पीएलवी राजेंद्र यादव को निर्देशित किया गया था। इसपर वह सुबह 11:30 बजे जब उक्त विद्यालय में पहुंचे तो वहां प्रधानाचार्य कक्ष में ताला पड़ा हुआ मिला और विद्यालय में प्रधानाचार्य नहीं मिले। मौके पर अध्यापक संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार व परतोष कुमार दो कक्षों में उपस्थित छह विद्यार्थियों को पढ़ाते मिले, जबकि विद्यालय में 29 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शौचालय टूटे-फूटे पाए गए तो पेयजल टंकी में टोंटियां भी नहीं पाई गईं। उन्होंने इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को लिखित रिपोर्ट भेजी है। जिला विद्यालय निरीक्षक को भी इस संबंध में जानकारी दी है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने जांच कर अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed