{"_id":"57ae2f4e4f1c1bbe02ee449b","slug":"children-in-fancy-dress-show-patriotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाई देशभक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाई देशभक्ति
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
कानपुर नगर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में शुक्रवार शाम को जांबाजों को अमर उजाला के ‘राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड’ से नवाजा गया। इन सभी ने पिछले एक साल के दौरान अपनी बहादुरी की मिसालें पेश कीं। इन्हें उत्तरीय पहनाकर, शॉल, स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र के साथ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आईजी जकी अहमद भी मौजूद थे। राजू सरदार चार साल पहले लुटेरों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। फोटोः ओपी वाधवानी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आजादी को नए अफसानों की जरूरत है, भगत, आजाद जैसे आजादी के दीवानों की जरूरत है...भारत को फिर देशभक्त परवानों की जरूरत है...देश भक्ति की कुछ ऐसी ही जोशीली पंक्तियों को नन्हे देश भक्तों ने जीवंत कर दिया। मौका था अमर उजाला प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का।
इसमें कोई सरदार भगत सिंह बनकर आया तो कोई रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, भारत माता, अबुल कलाम, मदर टेरेसा, सेना का जवान, भारतीय नारी बनकर। मासूमों ने वीर रस के संवादों को मंच से सुनाया तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की तालियों से माहौल गूंज उठा।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज बेनाझाबर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेट इको के निदेशक बलराम नरूला और निर्णायक मंडल में शामिल संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की निदेशिका डॉ. रितु गर्ग, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल हेलेन मूरे, कानपुर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज की लेक्चरर डॉ. चम्पा रामनानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले राउंड में सभी नन्हे प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल ने गेटअप के आधार पर जज किया। जिसके आधार पर सेकेंड राउंड के लिए प्रतिभागियों का चयन हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे राउंड में प्रतिभागियों ने गेटअप के आधार पर डायलॉग के साथ अपनी प्रस्तुति दी। भगतसिंह के गेटअप में आई दर्शिका गुप्ता ने कहा कि हमारा देश अनपढ़ गरीब हा...हा... जब तुम्हारे बाप दादा बोलना भी नहीं जानते थे तो देश का बच्चा-बच्चा रामायण-गीता का पाठ करता था, हमारा देश सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है...।
निर्णायक मंडल की जज हेलेन मूरे ने कहा कि सभी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी है। प्राइज सिर्फ कुछ ही चयनित लोगों को दिया जा सकता है, इसमें निराश होने की जरूरत नहीं है।
डॉ रितु गर्ग ने भी बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अंगद सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी होने के साथ ही देश प्रेम की भावना जागती है। आईजी जकी अहमद ने बच्चों को प्रतीक चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
मजिस्ट्रेट चुनेंगे बेस्ट झांकी
कानपुर (ब्यूरो)। अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में 15 अगस्त को शहर भर में निकलने वाली टॉप-3 झांकी के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। झांकी का चुनाव एसडीएम सदर डीडी वर्मा, अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम)-6 आरपी त्रिपाठी और एसीएम-3 बृज किशोर करेंगे। यह जानकारी एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने दी है। झांकी रैली का सक्रिय भागीदार ‘ भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट’ नई दिल्ली है। जिला प्रशासन का विशेष सहयोग है।
झांकियों की लंबी लाइन
झांकी रैली की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने की। कलेक्ट्रेट हॉल में मीटिंग के बाद एडीएम सिटी ने बताया कि एयरफोर्स, सेना और एनसीसी की झांकियां भी निकलेंगी। इससे शहरवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगेगा। केडीए, सीएमओ, नगर निगम, जिला विकास अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, केस्को, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, डीपीआरओ, उप निदेशक सूचना, पीएसी, एसपी ट्रैफिक, यूपीएसआईडीसी, जिला कमांडेंट होमगार्ड, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, नागरिक सुरक्षा, यूपीएसआईडीसी, सीयूजीएल और डीएसओ की झांकियां भी निकलेंगी।
ये हैं सहयोगी
सांई गैलक्सी पार्टी लॉन, प्राइज स्पांसर कन्फैशंस गिफ्ट शॉप इसके साथ ही बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अंगद सिंह, अमन विज्ञापन एजेंसी के मनोज श्रीवास्तव ने विशेष सहयोग दिया।
13 जांबाजों को अमर उजाला ने दिया राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड
कानपुर। बदमाशों को पकड़ने में शहीद हुए शास्त्री नगर के राजू सरदार की स्मृति में अमर उजाला ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के जांबाजों को ‘राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड’ से नवाजा। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी जोन जकी अहमद ने 13 माई सिटी हीरो को उत्तरीय पहनाकर, शॉल, स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र के साथ नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर राजू सरदार की पत्नी सतपाल कौर, पिता गुरमुख सिंह को भी आईजी ने शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट किया।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शहीद राजू सरदार के पिता ने कहा कि मुझे मेरे बेटे की बहादुरी पर गर्व है। अमर उजाला को तहे दिल से शुक्रिया। राजू की पत्नी सतपाल कौर मंच पर पहुंचकर अपने आंसू रोक नहीं पाईं। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
आईजी ने चकेरी कृष्णा नगर के करन सिंह उर्फ राजू, अंबियापुर रूरा निवासी ज्योति सिंह, कर्नलगंज गम्मू खां का हाता के मंसूर अहमद, इंदिरा नगर की देवरानी-जेठानी खुशबू और सारिका, हितकारी नगर काकादेव निवासी बहादुर बिटिया इशिका गुप्ता, बाबूपुरवा निवासी पुरुषोत्तम लाल चौरसिया, रामानुज मौर्या और मुकेश सिंह, हरदेव नगर बर्रा निवासी वंदना प्रजापति, पनकी निवासी रिंकूपाल, कोतवाली इंस्पेक्टर द्रविड़ कुमार सिंह, कुलगांव मोड़ महाराजपुर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया।