फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   children ill after eat iron medicines

दवा की गोली खाते ही 24 बच्चे बीमार, आक्रोशित अभिभावकों ने घेरा स्कूल

Fri, 04 Aug 2017 08:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
children ill after eat iron medicines
दवाइयां खाने के बाद बीमार बच्चे
आयरन की गोली खाने के बाद कुछ ही मिनटों में एक साथ 24 बच्चों की हालत बिगड़ गई। पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टियां की शिकायत लेकर बच्चे बेहोश से होने लगे ये सब देख स्कूल के टीचरों के होश उड़ गए आनन-फानन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही अभिभावक उग्र हो गए। लाठी-डंडे लेकर स्कूल भवन को घेर लिया। मामला बिगड़ता देख टीचरों ने आला अफसरों को सूचना दी। इस पर डीएम, सीएमओ, बीएसए एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। अफसरों ने लोगों को समझाया। इलाज के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। डीएम ने मिड-डे मील में बनी खिचड़ी और दवा के सैंपल लेकर जांच कराने की बात कही है। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है। 
विज्ञापन

 

मिड-डे मील के बाद आयरन की गोली खिलाई गई

children ill after eat iron medicines
आयरन की गोली का पत्ता

शिवरामपुर (चित्रकूट) के प्राथमिक विद्यालय गोंडा में मिड-डे मील का भोजन करने के बाद बच्चाें को आयरन की गोली खिलाई गई। कुछ देर बाद कक्षा चार और पांच के पांच-छह बच्चे सिरदर्द की शिकायत कर कक्षा में ही लेट गए। कुछ देर बाद 17-18 और बच्चों ने पेटदर्द और सिरदर्द की शिकायत की तो शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने स्कूल की छुट्टी कर दी। कुछ बच्चों ने गांव पहुंचकर अभिभावकों को जानकारी दी। इस पर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर स्कूल भवन को घेर लिया और शिक्षकों को भला बुरा कहने लगे। इस पर प्रधानाध्यापक वरुण सिंह और सहायक शिक्षक अश्वनी सिंह ने एंबुलेंस बुलाकर बच्चों को पीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया और बीएसए के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षकों को लगाई फटकार

children ill after eat iron medicines
अस्पताल में मौजूद अधिकारी और शिक्षक
उधर, सूचना मिलने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय और बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा के साथ गांव पहुंचे और शिक्षकों से घटना की पूरी जानकारी ली। सीओ भी फोर्स के साथ पहुंच गए। डीएम ने शिक्षकों को समय से सूचना न देने पर फटकार भी लगाई। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी के इलाज में कोताही नहीं होगी। आयरन की गोली और मिड-डे मील में बने भोजन का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। यदि किसी तरह की कमी होगी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। डीएम ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज कराकर घर भेज दिया है। किसी तरह के खतरे की बात नहीं है। सीएमओ ने बताया कि आयरन की गोली सही समय से बांटी गई थी। कक्षा पांच की एक बालिका ने दवा खाने के बाद सिरदर्द बताया तो उसकी देखा देखी अन्य बच्चे भी यही कहने लगे। इलाज के दौरान यह साफ हो गया है कि किसी भी बच्चे पर दवा के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
 
विज्ञापन

इन बच्चों का हुआ इलाज

children ill after eat iron medicines
बीमार बच्चे
कक्षा चार की गोटिया, साफिया, रानी, अर्चना, करन, अजय, दीपक, मंजू, खुशबू, बलवीर, सूरज, प्रमोद, कक्षा पांच का विचित्र कुमार, आकाश, कक्षा तीन की पूर्णिमा, राजनंदिनी व कक्षा दो के नीरज, विभा समेत दो दर्जन बच्चों का पीएचसी शिवरामपुर में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed