फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child murder Police could not find missing child for six days body parts found scattered for 20 meters

UP: खेत में 20 मीटर तक बिखरे मिले मासूम की लाश के टुकड़े...कहीं हाथ तो कहीं पैर की हड्डी मिली; देखकर कांपी रूह

Thu, 24 Oct 2024 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में छह दिन से लापता बच्चे की लाश खेत में पड़ी मिली है। खेत में 20 मीटर तक लाश के टुकड़े बिखरे मिले हैं। कहीं हाथ तो कहीं पैर की हड्डी मिली हैं। शव की दशा देखकर हर किसी की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
child murder Police could not find missing child for six days body parts found scattered for 20 meters
child murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद से छह दिन से लापता बच्चे को पुलिस नहीं खोज पाई और बुधवार को उसका क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए शव के टुकड़े एकत्र कर पहले पॉलीथिन और फिर कफन में रखे गए। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में फेंका गया होगा और मवेशियों ने नोंच खाया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस कुकर्म के बाद हत्या का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को 19 अक्तूबर को तहरीर दी थी। बताया कि 18 अक्तूबर की दोपहर उसका पुत्र (11) रात में गांव में ही खेलने गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रात में तलाश की और कोई जानकारी न मिलने पर 19 अक्तूबर को पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली। इसके बाद बुधवार दोपहर गांव निवासी एक शख्स बच्चे के घर से एक किलोमीटर दूर खेत में धान काट रहा था। पास के ही खेत में गन्ने की फसल थी।
 

खेत से बदबू आने पर उन्होंने ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो बच्चे का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। लगभग 20 मीटर क्षेत्रफल में कहीं हाथ की हड्डी तो कहीं पैर की हड्डी पड़ी हुई थी। 

शरीर के ज्यादातर हिस्से से मांस गायब हो चुका था। शव मिलने की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए।

एसपी ने बताया कि शव काफी क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है। उधर, दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कुकर्म के बाद हत्या किए जाने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

लापरवाही से गई मासूम की जान 
बच्चों की गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भले ही ऑपरेशन मुस्कान चला रखा हो, लेकिन मातहतों की लापरवाही ने एक परिवार की खुशी छीन ली। गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने अगर तत्काल ही वैसी सक्रियता दिखाई होती जैसी सोमवार शाम शहर की पुलिस ने दिखाई थी, तो शायद मासूम जिंदा होता। 

शव की दशा देखकर हर किसी की रूह कांप गई। मृतक के माता-पिता का करुण क्रंदन हर किसी की आंखों को भिगो गया। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराने और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी एसपी ने दिए हैं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स के जुड़वा बेटे थे। 
 

कक्षा पांच का था छात्र
इनमें से एक बेटा जो 11 साल का था कक्षा पांच का छात्र था। बच्चों के साथ खेलते समय 18 अक्तूबर की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने बहुत सक्रियता नहीं दिखाई। सक्रियता दिखाई होती तो शायद मासूम का शव न मिलता और परिवार की दिवाली भी अंधेरे से न घिरती।

किसी करीबी ने दिया वारदात को अंजाम
मृतक का शव उसके मकान से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला है। कहीं न कहीं पुलिस को आशंका है कि कोई बहुत करीबी परिचित ही उसे गन्ने के खेत ले गया होगा। गन्ने के खेत और घर से दूरी इतनी ज्यादा है कि रास्ते में कोई भी देख सकता था। साथ ही, कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह को सौंपी गई है। पूरे मामले की विवेचना भी उनकी निगरानी में हो रही है। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा। मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed