फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child dies, mother injured in bike collision

Kanpur News: बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत, मां घायल

Wed, 24 Apr 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Child dies, mother injured in bike collision
इटावा। शादी समारोह से घर लौट रहे मां-बेटे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे बच्चे की मौत हो गई। मां को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय भूपत रेलवे स्टेशन से घर जा रहे सतीश, पत्नी आरती और बेटा रजत (5) को देसी शराब ठेके के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे आरती और बेटा रजत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रजत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पहुंचने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। सतीश ने बताया कि वह अपनी ससुराल गांव याकूबपुर थाना बेला जनपद औरैया से ट्रेन में बैठकर अपने घर नगला बनी थाना जसवंतनगर के लिए जा रहे थे। तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed