{"_id":"6940778dca23b6cf1d0a2226","slug":"chief-ministers-composite-schools-will-be-built-in-chaubepur-and-bidhun-costing-30-crore-rupees-each-kanpur-news-c-362-1-akb1003-137423-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चौबेपुर और बिधून में बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, 30-30 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चौबेपुर और बिधून में बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, 30-30 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
कानपुर। चौबेपुर और बिधनू में शासन की ओर से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। दोनों विद्यालयों में 30-30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगले माह तक दोनों विद्यालयों के लिए 12-12 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हो जाएगी। इसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चौबेपुर के बनी गांव में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। इसी तरह बिधनू के खेरसा गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को ही सीएम कंपोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना है।
दोनों विद्यालयों में एक से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी। डिजिटल क्लास रूम के साथ लाइब्रेरी और खेलने के लिए पार्क भी होगा। प्रत्येक विद्यालय में 1500-1500 छात्र-छात्राओं के पढ़ने की व्यवस्था होगी। इस कार्य के लिए शासन की ओर से कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) का चयन किया गया है।
विज्ञापन
24 करोड़ रुपये से विद्यालय का निर्माण कराने के साथ छह करोड़ से फर्नीचर की खरीदारी व अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन हो गया है। जनवरी में धन आने के बाद काम शुरू होगा।