फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chief Minister Yogi said Voting in favor of SP, Congress is a waste of votes

UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- सपा, कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना वोट की बर्बादी

Wed, 13 Mar 2024 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2024 11:00 PM IST
सार

सीएम ने उन्नाव व फर्रुखाबाद में पांच अरब से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में फिर से मोदी सरकार बनने पर भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi said Voting in favor of SP, Congress is a waste of votes
फर्रुखाबाद में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा, कांग्रेस न तो रोजगार दे सकती हैं और न ही सुरक्षा। जबकि डबल इंजन की सरकार ने रोजगार, सुरक्षा के साथ विरासत को भी संजोया है। इसलिए सपा, कांग्रेस को वोट देकर उसे बर्बाद न करें। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर चौरासी के काली मिट्टी में नवोदय विद्यालय में जनसभा के दौरान कही। उन्होंने शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए 2.41 अरब की 103 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में फिर से मोदी सरकार बनने पर भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने सभा स्थल में मौजूद लोगों से अबकी बार चार सौ पार का नारा भी लगवाया। कहा कि अबकी बार गठबंधन का होगा बंटाधार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 10 वर्षों में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। इन वर्षों में नया भारत बना है। उन्होंने कहा कि यूपी की अब रोजगार, सुरक्षा व शिक्षा से पहचान हो रही है। कहा कि विकसित भारत के लिए उत्तर प्रदेश को विकसित होना होगा। दावा किया कि सात वर्षों में छह करोड़ लोग गरीबी से उबरे हैं। प्रदेश से गुंडा माफिया गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

किसानों को सिर्फ 10 मिनट में ऋण
फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल केसीसी के माध्यम से किसानों को 10 मिनट में ऋण मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को जिले में फलीभूत कर दिया गया है। ऐसा करने वाला देश का पहला जिला फर्रुखाबाद बन गया है।

गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सर्वे हो चुका है। सीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से गुजारे जाने की घोषणा की। साथ ही बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा और मोहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र में स्थित बाबा नीबकरोरी धाम के सुंदरीकरण की बात भी कही। बुधवार को क्रिश्चियन कॉलेज में हुई सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिले के लोगों को होली से पहले 288.7 करोड की योजनाओं की सौगात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed