फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chief Minister Yogi Adityanath reached Jalaun district

मुख्यमंत्री योगी बोले: विकास की धुरी ग्राम पंचायतों में बने मिनी सचिवालय

Mon, 25 Apr 2022 12:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Apr 2022 12:59 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्मार्ट सिटी के बाद अब प्रधानमंत्री की स्मार्ट विलेज बनाने की परिकल्पना साकार करनी होगी। गांवों के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें प्रयास कर रही हैं। इसमें गांव के हर व्यक्ति को भागीदार बनना होगा। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reached Jalaun district
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की धुरी हैं। सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत में मिनी सचिवालय हो। यहां ग्रामीणों के सभी काम पूरे हो जाएं। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर ऐरी रमपुरा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय बाल मैत्री पुरस्कार मिलने के बाद यहां की सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ऐरी रमपुरा और कुरेपुरा कनार गांव की तरह प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतें कार्य करें तो निश्चित रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इसमें सरकार पूरा सहयोग कर सकेगी। विकास कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं है। यदि गांव के लोग सकारात्मक सोच के जरिए ग्राम प्रधानों और ग्राम सदस्यों के साथ काम करेंगे तो विकास जरूर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में मिशन शक्ति के तहत सप्ताह में एक दिन बैठक होनी चाहिए, जिसमें महिला सिपाही भी उपस्थित रहें। ताकि महिलाओं, बच्चियों को सशक्त किया जा सके। 
विज्ञापन


इन सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐरी रमपुरा की तरह मिनी सचिवालयों में सहायिका तैनात होनी चाहिए। साथ ही बीसी सखी हों, जो गांव के बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य करें। मिनी सचिवालय वाईफाई से लैस हों ताकि गांव के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए शहरों तक दौड़ न लगानी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनाने होंगे स्मार्ट विलेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्मार्ट सिटी के बाद अब प्रधानमंत्री की स्मार्ट विलेज बनाने की परिकल्पना साकार करनी होगी। गांवों के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें प्रयास कर रही हैं। इसमें गांव के हर व्यक्ति को भागीदार बनना होगा। 


नगर पंचायत जैसी सुविधा ऐरी रमपुरा ग्राम पंचायत में
उरई जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर डकोर ब्लाक के ऐरी रमपुरा ग्राम पंचायत में नगर पंचायत जैसी सुविधाएं है। शानदार पंचायत भवन में ही ग्रामीणों को आय, जाति, निवास, खसरा, खतौनी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वीआईपी गेस्ट हाउस है। गांव के बेहतरीन स्कूल के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे हैं। प्रोजेक्टर से पढ़ाई होती है। खेल मैदान है। पूरे गांव में सीसी खड़ंजा है। गांव की गलियों में कूड़ेदान रखे गए हैं। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के लिए सोकपिट भी लगाए गए हैं। पार्क की भी सुविधा है। प्रधान ओमकार पाल की सोच और जज्बे से गांव पूरे प्रदेश में माडल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed