फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister Transport Scheme: 10 contracted buses will connect rural areas with the city headquarters.

मुख्यमंत्री परिवहन योजना: ग्रामीण क्षेत्रों को नगर मुख्यालय से जोड़ेंगी 10 अनुबंधित बसें

Sat, 11 Apr 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Transport Scheme: 10 contracted buses will connect rural areas with the city headquarters.
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री परिवहन योजना–2026 के तहत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में 10 बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलेंगी। इन क्षेत्रों में नगर मुख्यालय तक नियमित परिवहन सुविधा सीमित या अनुपलब्ध है। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को नगर मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। जिलाधिकारी ने चयनित आवेदकों की पात्रता व अभिलेखों की जांच शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र आवेदकों को बस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed