फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raju Srivastava receives threat from Pakistan

राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली धमकी, कहा- दाऊद का मजाक बनाया तो कमलेश तिवारी जैसा होगा हश्र

Tue, 29 Dec 2020 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava receives threat from Pakistan
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
हास्य अभिनेता और उप्र फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव को एक बार फिर पाकिस्तान से धमकी मिली है। इस बार यह धमकी राजू के सहयोगी बर्रा निवासी अजीत सक्सेना के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से आई।
विज्ञापन


इसमें धमकाने वाले ने कहा है कि राजू को बोल देना कि दाऊद के नाम पर जोक बनाना बंद कर दे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी बदनाम करना छोड़ दे और पाकिस्तान के नाम का मजाक बनाना बंद करे। नहीं तो, वही हश्र करूंगा जो लखनऊ में कमलेश तिवारी का हुआ था।
विज्ञापन


हिंदू वादी नेता कमलेश की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। राजू ने बताया कि इस मामले में उन्होंने कानपुर के बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को भी फोन पर जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू ने बताया कि इस मामले को लेकर वह एक-दो दिन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी जानकारी देंगे। राजू ने बताया कि आज से करीब पांच वर्ष पहले भी उनके तत्कालीन मैनेजर के फोन पर पाकिस्तान से धमकी आई थी। उसके कुछ दिन बाद उनके कार्यालय पर भी अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी।


मुंबई पुलिस ने भी उस समय जांच पड़ताल की थी लेकिन कुछ पता नहीं चला था। अब सोमवार से फिर अजीत सक्सेना के पास धमकी आ रही है। अजीत राष्ट्रीय हिंदू सेना के मुख्य संरक्षक हैं। मंगलवार सुबह भी कई धमकी भरे कॉल आए। उन्होंने बताया कि धमकी में कई बार यह भी कहा गया कि बहुत योगी-योगी करते हो, एक ही झटके में सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed