{"_id":"5feb21e78ebc3e40fc606317","slug":"chief-advisor-of-up-film-development-council-receives-threat-from-pakistan-s-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली धमकी, कहा- दाऊद का मजाक बनाया तो कमलेश तिवारी जैसा होगा हश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली धमकी, कहा- दाऊद का मजाक बनाया तो कमलेश तिवारी जैसा होगा हश्र
Tue, 29 Dec 2020 06:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
हास्य अभिनेता और उप्र फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव को एक बार फिर पाकिस्तान से धमकी मिली है। इस बार यह धमकी राजू के सहयोगी बर्रा निवासी अजीत सक्सेना के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से आई।
इसमें धमकाने वाले ने कहा है कि राजू को बोल देना कि दाऊद के नाम पर जोक बनाना बंद कर दे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी बदनाम करना छोड़ दे और पाकिस्तान के नाम का मजाक बनाना बंद करे। नहीं तो, वही हश्र करूंगा जो लखनऊ में कमलेश तिवारी का हुआ था।
हिंदू वादी नेता कमलेश की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। राजू ने बताया कि इस मामले में उन्होंने कानपुर के बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को भी फोन पर जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
राजू ने बताया कि इस मामले को लेकर वह एक-दो दिन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी जानकारी देंगे। राजू ने बताया कि आज से करीब पांच वर्ष पहले भी उनके तत्कालीन मैनेजर के फोन पर पाकिस्तान से धमकी आई थी। उसके कुछ दिन बाद उनके कार्यालय पर भी अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी।
मुंबई पुलिस ने भी उस समय जांच पड़ताल की थी लेकिन कुछ पता नहीं चला था। अब सोमवार से फिर अजीत सक्सेना के पास धमकी आ रही है। अजीत राष्ट्रीय हिंदू सेना के मुख्य संरक्षक हैं। मंगलवार सुबह भी कई धमकी भरे कॉल आए। उन्होंने बताया कि धमकी में कई बार यह भी कहा गया कि बहुत योगी-योगी करते हो, एक ही झटके में सब पता चल जाएगा।