फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Checking the health of children

रनियां बालगृह में सीएमओ ने जांची बच्चों की सेहत

Tue, 19 Jan 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Tue, 19 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित शांतिदेवी मेमोरियल बालगृह में रविवार को उपजिलाधिकारी सदर के 
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बच्चों संग हो रहे अमानवीय व्यवहार पर सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने बालगृह मेें बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

 इस दौरान सीएमओ ने नवीन स्वास्थ्य केंद्र  रनियां का भी निरीक्षण किया। बताते चलें कि रनियां  स्थित शांतिदेवी मेमोरियल बालगृह में रविवार को उपजिलाधिकारी सदर अपूर्वा दुबे के निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं उजागर हुई थी। इसमें बच्चों ने अपने साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के बारे मेें एसडीएम को जानकारी दी थी।

 वहीं  एसडीएम को निरीक्षण में गंदगी थी। इसी क्रम में सोमवार को  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामआसरे सिंह बालगृह पहुंचे, जहां पर उन्होंने  बच्चों का स्वास्थ्य परामर्श दिया और बीमार बच्चों को समुचित उपचार के  निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बालगृह में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

 इसी क्रम में सीएमओ ने रनियां नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अभिलेख रजिस्टर चेक किए। साथ ही दवा वितरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट अनीता सचान से दवाओें केे रखरखाव की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed