फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheating of 25 lakhs from BJP leader by becoming union officer

कानपुर: संघ पदाधिकारी बन पार्टी में कद्दावर पद दिलाने के नाम पर भाजपा नेत्री से 25 लाख की ठगी, कई और बने शिकार

Fri, 23 Jul 2021 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Jul 2021 07:48 PM IST
सार

भाजपा नेताओं को पार्टी में कद्दावर पद दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Cheating of 25 lakhs from BJP leader by becoming union officer
पूजा बंसल - फोटो : amar ujala

विस्तार

खुद को संघ का पदाधिकारी बताने वाले एक जालसाज ने मेरठ की भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल से 25 लाख की ठगी कर ली। साथ ही मेरठ के अन्य भाजपा नेताओं से पार्टी में कद्दावर पद दिलाने के नाम पर लाखों ठग लिए। महिला नेता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर सचेंडी पुलिस पर उनपर तमंचा तानने वाले आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एसपी आउटर और सीओ सदर से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एडीजी जोन ने मामले की जांच एसपी आउटर को सौंपी है। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले साल सचेंडी के इटारा निवासी एक शख्स ने आयोग में चेयरमैन का पद दिलाने के नाम पर उसने 25 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


शख्स खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ (आरएसएस) का बड़ा एवं राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बताता था। झांसे में आने पर उन्होंने कुछ रुपये कैश व कुछ रुपये एकाउंट में ट्रांसफर किए थे। कुल 25 लाख दे दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी पद न मिलने पर पूजा बंसल ने आरोपी की छानबीन कराई तो पता चला कि वह जालसाज है। बीजेपी के कई पदाधिकारियों को ठग चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर वह मंगलवार को सर्विलांस की मदद से पति व अन्य कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर सचेंडी पहुंचीं। आरोप है कि उसके घर पर मौजूद उसके साथियों ने अभद्रता करने के साथ उनपर तमंचा तान दिया था। थाने में शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा तानने वाले आरोपी को पकड़ लिया था।  लेकिन अगले दिन उसे छोड़ दिया। मामले की शिकायत एसपी आउटर अष्ठभुजा सिंह और सीओ सदर से की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंदिर निर्माण के नाम पर भी ठगा
पूजा का आरोप है कि आरोपी ने बताया था कि वह जल्द ही भाजपा का प्रदेश संगठन मंत्री बनने वाला है। पार्टी में उच्च पद दिलाने का प्रलोभन भी दिया था। जालसाज ने मेेरठ के कई भाजपा नेताओं से राम मंदिर निर्माण, पार्टी फंड व आरएसएस के कल्याणार्थ के नाम पर लाखों ऐंठ लिए थे। साथ ही बच्चों के अच्छे संस्थान में एडमिशन, राजनैतिक पार्टियों में टिकट व पद दिलाने के नाम पर भी लाखों ऐंठे। मेरठ निवासी महिला अधिवक्ता संजीता सिंह से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख, दीप गुप्ता से 10 लाख व प्रमोद कुमार से पांच लाख रुपये ठग लिए।

रुपये के एवज में थमाईं जमीनों की रजिस्ट्री
पूजा ने प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार को जब वह फोर्स संग जालसाज के घर पहुंचीं तो जालसाज की पत्नी ने घर में रुपये न होने की बात कह 25 जमीनों की रजिस्ट्रियां व इकरारनामा दे दिया। कहा कि 15 दिनों में रुपये लौटा देंगी। तबतक रजिस्ट्रियां गिरवी रख लें। पुलिस को उसके घर से बीजेपी, बीएसपी के लेटर पैड मिले हैं। इसके अलावा दो बोरी से अधिक पार्टी सदस्यता की रसीदें भी मिली हैं। 

मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अष्ठभुजा सिंह, एसपी आउटर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed