फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheating in the name of job, reduction in salary and facilities

नौकरी के नाम पर धोखा सैलरी व सुविधाओं में कटौती, सेवायोजन विभाग ने छह कंपनियों पर लगाई रोक

Fri, 23 Aug 2019 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of job, reduction in salary and facilities
सांकेतिक तस्वीर
युवाओं को रोजगार के नाम पर कम सैलरी और कम सुविधा देने वाली कंपनियों पर सेवायोजन विभाग ने कार्रवाई की है। इसके तहत छह कंपनियों के रोजगार मेले में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अभ्यर्थियों के फीड बैक के बाद सेवायोजन विभाग की ओर से इस तरह की पहली बार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले इसके लिए लगातार सरकार और विभाग प्रयासरत हैं। इसके अलावा रोजगार पाने वाले युवाओं की सुविधाओं और सैलरी की जानकारी भी समय-समय पर जुटाई जाती है। शासन की नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों का फीडबैक भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन


 

छह कंपनियों पर सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेले में शामिल होने पर लगाई रोक

इसी क्रम में कुछ अभ्यर्थियों ने कंपनियों द्वारा तय की गई सैलरी और सुविधाएं न देने की शिकायत की। जांच में शिकायत सही पाई गई। सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, एक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, ओम हिमालयन एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, एक्वा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, बायोटेक रिसर्च इंस्टीट्यूट इंडिया कंपनी की अनियमितता सामने आई है।

ये कंपनियां प्रदेश में लागू न्यूनतम वेज एक्ट का पालन नहीं कर रहीं हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को कई-कई महीने की सैलरी नहीं दी। इन कंपनियों को अब रोजगार मेले में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। 

217 नियोजक हैं विभाग के पोर्टल पर
सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर 217 नियोजकों ने पंजीकरण करा रखा है। यही नियोजक आवश्यकता के अनुसार अपनी नियुक्तियां पोर्टल पर जारी करते हैं। इसके बाद रोजगार मेला लगता है। सरकार नियोजकों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने की व्यवस्था भी अनिवार्य करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed