फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheater bride, Lover did videography at the wedding, a Muslim woman became his sister in law

धोखेबाज दुल्हन: प्रेमी ने शादी में की थी वीडियोग्राफी, एक मुस्लिम महिला बनी थी भाभी, पढ़ें पूरी कहानी

Mon, 09 Oct 2023 08:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 09 Oct 2023 08:32 AM IST
सार

Kanpur News: शिवांगी नाम बदलने में भी माहिर है। वह किसी को शिवांगी, तो किसी को अपना नाम सविता देवी, पिंकी, गौतम, सविता शास्त्री आदि बताकर मिलती थी।

विज्ञापन
Cheater bride, Lover did videography at the wedding, a Muslim woman became his sister in law
सिपाही और आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में धोखेबाज लुटेरी दुल्हन के हाथों 10 लाख रुपये गंवाने वाले सिपाही जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी में शिवांगी के प्रेमी सोनू ने ही वीडियोग्राफी की थी। शिवांगी ने सोनू को झांसी में एक फ्लैट भी खरीदकर दिया है। मदन वर्मा नाम के शख्स को शिवांगी ने अपना भाई और मुस्लिम महिला को अपनी भाभी बताकर मिलवाया था।

विज्ञापन

उन्होंने ही शादी में कन्यादान किया था। कार्यक्रम में महिला डांसरों समेत कई अनजान लोगों को अपना रिश्तेदार बताकर शिवांगी ने बुलाया था। पुलिस को शक है कि शिवांगी के साथ उसका पूरा गैंग जुड़ा है, जो लोगों को इसी तरह से अपने जाल में फंसाता है। गैंग के सभी सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।

विज्ञापन

पिता और भाई को बताया इंस्पेक्टर, नाम बदलने में माहिर
सिपाही जितेंद्र को शिवांगी ने बताया था कि उसके दिवंगत पिता अमन सिंह गौतम पुलिस इंस्पेक्टर थे। भाई भी पुलिस इंस्पेक्टर है, जबकि पड़ताल में सब झूठ निकला। उसके पिता का असली नाम बिहारी है। भाई औरैया में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। शिवांगी नाम बदलने में भी माहिर है। वह किसी को शिवांगी, तो किसी को अपना नाम सविता देवी, पिंकी, गौतम, सविता शास्त्री आदि बताकर मिलती थी।

10 फरवरी 2021 को झांसी में दोनों ने शादी कर ली
झांसी के पूंछ निवासी सिपाही जितेंद्र गौतम फजलगंज थाने में तैनात हैं। 2016 में उनकी दोस्ती झांसी के ही खुशीपुरा की शिवांगी सिसौदिया से फेसबुक पर हुई। 2017 में शिवांगी शहर आई। श्यामनगर के एक होटल में शिवांगी जितेंद्र से मिली और खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताया। दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और 10 फरवरी 2021 को झांसी में दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन

चंदन नाम के शख्स से कार किराये पर खड़ी करवाई
सिपाही जितेंद्र ने बताया कि शिवांगी ने अपनी तैनाती चंडीगढ़ में बताई थी। शादी में दहेज में स्कार्पियो कार देने के लिए उसी से 6.21 लाख रुपये लिए थे। बाद में चेक कैश होने पर वापस करने को कहा था। सगाई में जब कार नहीं आई तो लंबी वेटिंग का बहाना बना दिया। शादी में चंदन नाम के शख्स से कार किराये पर लेकर खड़ी करवा दी।

बेडरूम में दूसरे युवक के साथ मिली शिवांगी
दूसरे दिन चालक कार लेकर चला गया। इसके बाद बतौर पत्नी शिवांगी ने करीब चार लाख रुपये और ले लिए। शादी के बाद जितेंद्र शिवांगी को लेकर नजीराबाद थाना क्षेत्र के रंजीतनगर स्थित एक फ्लैट में रहने लगा। जितेंद्र के अनुसार दो महीने पहले वह ड्यूटी से रात को घर पहुंचा तो बेडरूम में शिवांगी के साथ एक युवक को पाया।

शिवांगी ने उसे रिश्तेदारी का भाई बताया
पूछने पर शिवांगी ने उसे रिश्तेदारी का भाई बताया। शक हुआ, तो उसने छानबीन शुरू की। पता चला कि शिवांगी के साथ घर में मिला युवक झांसी के मऊरानीपुर के रहने वाला उसका प्रेमी सोनू था। यह भी पता चला कि शिवांगी की झांसी के रहने वाले बृजेंद्र से पहले ही शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं, जो उसी के साथ झांसी में रहते हैं।

फर्जी पहचान की दमपर खूब रौब गांठा
पुलिस ने शिवांगी की कुछ तस्वीरें, शादी का एलबम समेत कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। एक तस्वीर में वह पुरस्कार में मिली ट्राफी के साथ है, जिसमें सविता देवी, एसआई इनकम टैक्स लिखा है। कुछ समय पहले शिवांगी का फजलगंज में कार टकराने को लेकर एक होटल मालिक से भी विवाद हो चुका है। शिवांगी ने थाने में अपनी फर्जी पहचान की दमपर खूब रौब गांठा था।

सिपाही की तहरीर पर कुकर्म में फंसाने की धमकी देकर पैसा ऐंठने, अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया है। शिवांगी के खुद की नसबंदी करा रखने की बात सामने आई है। इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण से होगी। शादी में जनाती बनकर आए लोग के रैकेट में शामिल होने की आशंका है।  -संतोष सिंह, एसीपी, स्वरूपनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed