{"_id":"5b77fd2c42c7924633076855","slug":"cheat-india-film-shooting-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘चीट इंडिया’ में इमरान हाशमी के छोटे भाई बने शान और बैंक मैनेजर के रोल में रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म ‘चीट इंडिया’ में इमरान हाशमी के छोटे भाई बने शान और बैंक मैनेजर के रोल में रमेश
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 21 Aug 2018 05:02 PM IST
सार
- लखनऊ में चल रही है फिल्म की शूटिंग
- कानपुर शहर के दो कलाकारों को फिल्म में मिला अहम रोल
- फिल्म की कहानी देश के मशहूर व्यापमं घोटाले पर केंद्रित
विज्ञापन
शान खान, इमरान हाशमी और रमेश चंद्र पाठक
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘चीट इंडिया’ में कानपुर के दो कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में चल रही है। इस फिल्म में तमाम रंगमंच के कलाकारों को भी एक्टिंग का मौका दिया गया।
विज्ञापन
चमनगंज निवासी शान खान ‘चीट इंडिया’ फिल्म में इमरान हाशमी के छोटे भाई समीर का रोल अदा कर रहे हैं जबकि इमरान का नाम फिल्म में राकेश है। शास्त्री नगर के रमेश चंद्र पाठक ‘चीट इंडिया’ में घूसखोर बैंक मैनेजर अशोक अंकल का किरदार निभा रहे हैं। देश में हुए हाल ही के सबसे बड़े और चर्चित घोटालों में से एक मध्यप्रदेश के व्यापमं (मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) घोटाले पर ‘चीट इंडिया’ बन रही है। इस फिल्म में व्यापमं घोटाले के मास्टर माइंड के रोल में इमरान हाशमी हैं। फिल्म लखनऊ में शूट हो रही है। अभी 30 अगस्त तक फिल्म की शूटिंग चलनी है। सबसे खास बात तो यह है कि चीट इंडिया से इमरान हाशमी अपने प्रोड्यूसर करियर की पारी शुरू कर रहे हैं। फिल्म के लीड रोल के साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभाना इमरान के लिए चुनौती भरा है। पूरी फिल्म यूपी में बेस्ड है और फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में ही होनी है। ऐसे में हर कैरेक्टर में लखनवी लहजा दिखेगा। फिल्म के कलाकारों ने बताया कि कैरेक्टर का लहजा ऐसा है कि इसे आसानी से सभी लोग समझ पाएंगे। यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और क्राइम पर केंद्रित है।
विज्ञापन
‘डेढ़ इश्किया’, ‘रेड’ फिल्म में काम कर चुके हैं पाठक
रमेश चंद्र पाठक इमरान हाशमी के साथ शूटिंग के दौरान
कानपुर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई कार्पोरेशन) से रिटायर्ड इंस्पेक्टर आरसी पाठक साल 1978 से थिएटर और फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं। नौकरी के दौरान भी एक्टिंग करते रहे। पाठक की पहली फिल्म आंदोलन थी, जिसकी शूटिंग के लिए वह मुंबई पहुंचे थे। इसके बाद छोटे-छोटे रोल करके उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। पहले पार्ट टाइम एक्टिंग करते थे, दिसंबर 2017 में रिटायरमेंट के बाद पूरी तरह से इस पेशे को समर्पित हो गए। ‘डेढ़ इश्किया’, ‘गांधीगिरी’, निल बटे सन्नाटा’, ‘रेड’, ‘सनकी दरोगा’ फिल्मों में पाठक अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
शान की ‘होटल मिलन’ फिल्म सितंबर में हो रही रिलीज
शान खान
शान खान शहर के मशहूर थिएटर आर्टिस्ट हैं। शान फिल्म ‘होटल मिलन’, ‘मरहम’ में भी काम किया है। डायरेक्टर विशाल मिश्रा की होटल मिलन फिल्म अगले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। शान फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी काम करके सुर्खियां बटोर चुके हैं। करीब 12 सालों से चमनगंज निवासी शान एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।