फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chaubepur murder case news update

चौबेपुर हत्याकांड: पुलिस के साथ मिलकर साजिश रची, पिता को मार डाला, पीड़ित परिजन बोले- अब भी आरोपी बचाए जा रहे

Wed, 03 Nov 2021 12:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Nov 2021 12:30 AM IST
सार

टीम के सदस्य रमेश तूफानी, केके राज व किशन लाल को परिजनों ने बताया कि हमले की वजह रंजिश रही। मृतक की पत्नी ने आशा देवी ने बताया कि कर्ज लेकर घायलों का इलाज करवा रही हैं। आरोप लगाया कि आरोपियों के रिश्तेदार गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Chaubepur murder case news update
चौबेपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौबेपुर के पनऊपुरवा गांव में हुए खूनी संघर्ष के मामले में मंगलवार को एससीएसटी आयोग की तीन सदस्यीय जांच टीम गांव पहुंची। पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिजनों ने कहा कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर साजिश रची और घर पर हमला कर पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। आरोप लगाया कि अभी भी पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। नामजद आरोपी पुलिसकर्मी समेत कई आरोपी फरार हैं। केवल दो आरोपी जेल गए हैं। गांव में 25 अक्तूबर की रात श्रीकृष्ण त्रिवेदी, उसके बेटों व अन्य ने मिलकर पड़ोसी आनंद कुमार कुरील के घर हमला कर दिया था।
विज्ञापन


हमले में आनंद की हत्या कर दी गई थी। पत्नी, दो बहू, भाई व एक पड़ोसी घायल हुआ था। आनंद की बहू संदीपा ने श्रीकृष्ण, उनके बेटे, ग्राम प्रधान मनीष दीक्षित, उनके पिता, दरोगा गोपीकृष्ण, दरोगा शेर बहादुर समेत कुल 14 पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एससीएसटी आयोग की टीम गांव पहुंची। टीम के सदस्य रमेश तूफानी, केके राज व किशन लाल को परिजनों ने बताया कि हमले की वजह रंजिश रही। मृतक की पत्नी ने आशा देवी ने बताया कि कर्ज लेकर घायलों का इलाज करवा रही हैं।

आरोप लगाया कि आरोपियों के रिश्तेदार गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। वहीं आरोपी सुधीर की मां ने घटना की जानकारी से ही इनकार कर दिया। आनंद के पारिवारिक भतीजे राजन कुरील ने मृतक के परिजनों पर आरोप लगाए। उसने बताया कि षड्यंत्र के तहत ग्राम प्रधान व उसके पिता को फंसाया जा रहा है। टीम ने राजन के बयान भी दर्ज किए हैं। उधर ग्राम प्रधान के परिजनों ने भी अपनों को बेकसूर बताया। 

ग्राम प्रधान को बताया सूत्रधार 
परिजनों ने बताया कि ग्राम प्रधान मनीष व उसके पिता रामकुमार दीक्षित घटना के सूत्रधार हैं। आनंद कुमार उनके विपक्षी का चुनाव में समर्थन कर रहे थे। इसलिए मनीष उनसे खुन्नस रखने लगे थे। इसके पहले श्रीकृष्ण के बेटों पर दर्ज कराए गए केस को खत्म करने का दबाव भी ग्राम प्रधान बनाता था। 

प्रधान के पक्ष में आए ग्रामीण बोले, नहीं मनाएंगे दिवाली
ग्राम प्रधान मनीष दीक्षित व उसके पिता के पक्ष में सैकड़ों ग्रामीण आ गए हैं। उनका कहना है कि दोनों को गलत फंसाया गया है। इसके विरोध में वे दिवाली नहीं मनाएंगे। आयोग के सामने भी एक शख्स आया। उसने कहा कि वह आनंद कुरील के परिवार का है। इसमें मनीष की कोई गलती नहीं है।

सदस्यों ने कहा अगर तुम आनंद के परिवार के हो तो बाल क्यों नहीं बनवाए। यह सुनकर वह चला गया। उधर मंगलवार को एसडीएम बिल्हौर गुलाब चंद्र अग्रहरी ने पीड़ित परिवार को चार लाख 12 हजार 500 की सहायता राशि देने की बात कही। उन्होंने बताया कि दलित उत्पीड़न के मामले में शासन द्वारा 8,25,000 की राशि पीड़ित पक्ष को दी जाती है। रिपोर्ट दर्ज होने पर आधी रकम पीड़ित परिवार को दिवाली के पूर्व मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed