{"_id":"68fa670d0f441cb8df0cc111","slug":"chaturbhuj-baba-temple-lit-up-with-lights-fair-started-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-133198-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दीपदान से जगमगाया चतुर्भुज बाबा मंदिर, शुरू हुआ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दीपदान से जगमगाया चतुर्भुज बाबा मंदिर, शुरू हुआ मेला
Thu, 23 Oct 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
झींझक। दूज के पर्व पर गुरुवार को मंगलपुर स्थित चतुर्भुज बाबा मंदिर में भक्तों ने दर्शन कर यहां तालाब किनारे दीपदान किया। भक्तों ने पूजा अर्चना की। इसके साथ ही परिसर में लगने वाले मेला का शुभारंभ हो गया।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार शाम दूज के पर्व पर मंगलपुर में चतुर्भुज बाबा मंदिर में दर्शानार्थियों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने चतुर्भुज भगवान के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद लोगों ने सरोवर में घी के दीपो का दान किया।
मान्यता है कि दूज के दिन चुतुर्भुज भगवान की पूजा अर्चना कर सरोवर में दीपदान करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंगलपुर में रहने वाले लोग दीपावली के दिन घर में ही लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं और दूज वाले दिन सरोवर में दीपदान करके भगवान चतुर्भुज की पूजा अर्चना कर घरों को सजाते हैं। चतुर्भुज मंदिर की पुजारी बबिता ने बताया कि मंदिर में दर्शन कर दीपदान किया। यहां संतोष प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, सीनू चौबे, रोहित, अनिल भदौरिया, विनीत, अशोक राजपूत आदि मौजूद रहे।