फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   character certificate issued of a history sheeter

सरकारी कलम ने 'हिस्ट्रीशीट सरफराज' का बना दिया चरित्र प्रमाण पत्र

Thu, 18 Oct 2018 08:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
character certificate issued of a history sheeter
डेमो पिक
यूपी के जालौन में माधौगढ़ के एक ठेकेदार पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर ठेकेदारी करने का आरोप लगाते हुए कुछ ग्रामीणों ने एडीएम से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने जांच के निर्देश के साथ थाने से ठेकेदार की रिपोर्ट भी तलब की, जिसमें माधौगढ़ थाने ने पुष्टि की है कि ठेकेदार के खिलाफ थाने में आधा दर्जन मामले दर्ज है। थाने की रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


माधौगढ़ के समाजसेवी सतेंद्र सिंह और हरपाल सिंह ने 17 सितंबर को एडीएम को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सरफराज खान उर्फ शोले पुत्र सरवर खान ने फर्जी दस्तावेज लगाकर माधौगढ़, रामपुरा व जालौन नगर पंचायत में रजिस्ट्रेशन करा कर लाखों रुपये के सरकारी कार्यों के टेंडर लिए हैं।
विज्ञापन


आरोप था कि सरफराज खान के खिलाफ थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है, लेकिन फिर भी ठेकेदार पैसों की हनक पर फर्जी रिपोर्टों के आधार पर चरित्र व हैसियत प्रमाणपत्र बनवा लिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रमिल कुमार ने जांच के निर्देश दिए और माधौगढ़ थाने से ठेकेदार के आपराधिक इतिहास की रिपोर्ट तलब कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश मिलते ही माधौगढ़ थाने ने जांच शुरू कर दी और गुरुवार को अपनी रिपोर्ट एडीएम व पुलिस अधीक्षक को भेज दी। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह का कहना है थाने की रिपोर्ट के बाद ठेकेदार के सभी भुगतानों पर रोक लगा दी गई है। चरित्र प्रमाण पत्र कैसे बन गया इसकी जांच के निर्देश दे दिए गए है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed